फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: For the happiness and prosperity of the city, the collector offered liquor to Mata Mahamaya.

Ujjain News: महाअष्टमी पर उज्जैन में नगर पूजा, 27 किमी मार्ग पर मदिरा की धार से हुआ पूजन

Tue, 30 Sep 2025 02:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 02:57 PM IST
Ujjain News: For the happiness and prosperity of the city, the collector offered liquor to Mata Mahamaya.
शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर आज 30 सितंबर को नगर की सुख समृद्धि के लिए मदिरा की धार से पूजा हुई। चौबीस खंभा माता मंदिर में सुबह कलेक्टर रौशन कुमार सिंह एवं एसपी प्रदीप शर्मा ने माता महामाया व महालया को मदिरा का भोग लगाकर पूजा की शुरुआत की। इसके बाद अधिकारी और कोटवारों का दल ढोल ढमाकों के साथ 40 से अधिक देवी व भैरव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए रवाना हुए। करीब 27 किलो मीटर लंबे नगर पूजा मार्ग पर मदिरा की धार लगाई जाएगी। साथ ही पूड़ी, भजिए, गेहूं व चने की घुघरी अर्पित की जाएगी। मान्यता है ऐसा करने से नगर में मौजूद अतृप्त आत्माएं तृप्त होती हैं तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

महाअष्टमी पर नगर पूजा की परंपरा सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही है। कालांतर मे भी रियासत के समय पूजन का क्रम जारी रहा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद शासन की ओर से नगर पूजा कराई जा रही है। इस बार तिथि वृद्धि के कारण 30 सितंबर को महाअष्टमी मनाई गई। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह माता महामाया और महालया को मदिरा का भोग लगाकर नगर पूजा की शुरुआत की। इसके बाद शासकीय दल अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए रवाना हुए।

नगर पूजा में यह है खास
  • 27 किलो मीटर लंबा नगर पूजा मार्ग। 
  • 40 से अधिक देवी व भैरव मंदिर में होगी पूजा। 
  • 12 घंटे का समय लगेगा नगर पूजा में। 
  • 35 से अधिक बोतल मदिरा का उपयोग होगा। 

इसिलिए होती है नगर पूजा
धर्मधानी उज्जैन में नगर पूजा की परंपरा सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही है। कालांतर में राजा महाराजा इस परंपरा का निर्वहन करते आए हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सरकार की ओर से नगर पूजा कराई जाती है। नगर पूजा का शुभारंभ चौबीस खंभा माता मंदिर से होता है। मान्यता है कि यह प्राचीन उज्जैन का मुख्य द्वार है। इस द्वार के दोनों ओर माता महामाया व महालया विराजित है। सर्वप्रथम इन्हीं की पूजा होती है, इसके बाद शहर के अन्य देवी व भैरव मंदिरों में पूजा की जाती है। मान्यता है कि देवी भैरव आदि अनादिकाल से इस नगर की सुरक्षा कर रहे हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से प्रजाजन सुखी व संपन्न रहते हैं। देवताओं की कृपा सदा सर्वदा बनी रहे, इसलिए प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर राजा द्वारा देवी भैरव के पूजन की परंपरा है।

हरसिद्धि शक्तिपीठ पर दोपहर 12 बजे होगी पूजा
शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में महाअष्टमी पर दोपहर 12 बजे शासकीय पूजा होगी। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह व एसपी प्रदीप शर्मा माता हरसिद्धि की पूजा अर्चना करेंगे। देवी को सौभाग्य सामग्री अर्पित की जाएगी। पुजारी रामचंद्र गिरि ने बताया हरसिद्धि मंदिर में शाक्त पूजा होती है। यहां देवी को मदिरा अथवा तामसिक वस्तु अर्पित नहीं की जाती है। इसलिए महाअष्टमी पर कलेक्टर दोपहर में अलग से आकर पूजा अर्चना करते हैं।

यह भी पढ़ें- Honour Killing: हत्या के लिए क्यों चुना माता की आरती का वक्त? जानें पिता की साजिश की दिल दहला देने वाली कहानी

गढ़कालिका में शाम से भंडारा, रात में महाआरती
शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर मंगलवार को सिद्धपीठ गढ़ कालिका माता मंदिर में शाम 7 बजे से रात 11.30 बजे तक महाभंडारा होगा। इसके बाद रात 12 बजे ढोल ढमाकों के साथ महाआरती की जाएगी। शासकीय पुजारी महंत करिश्मानाथ ने बताया भक्तों से महाप्रसादी व महाआरती में शामिल होने का अनुरोध किया है। दशहरे के दिन भी महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

भक्तों में प्रसाद के रूप में बाटी गई शराब
यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा चोबीस खम्बा माता मंदिर पर पहुंचे और देवी महालया और महामाया की पूजा कर देवी को मदिरा चढ़ाई। यह महाष्टमी की महापूजा सुबह ढ़ोल नगाड़ों के साथ शुरू हुई। बाद में प्रशासनिक अमला तहसीलदार के नेतृत्व में नगर पूजा पर निकल पड़ा। महापूजा की यात्रा में कोटवार के हाथ में एक कलश रहता है, जिसके पेंदे में छेद किया हुआ होता है। ताकि मदिरा की धार लगातार बहती रही। देवी शक्तियों को चढ़ाई जाने वाली इस मदिरा को प्रसाद के रूप में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भी ग्रहण किया। 

हांडी फोड़ भैरव पर खत्म होती है पूजा
40 अलग-अलग मंदिरों में पूजा करने के बाद शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम हांडी फोड़ भैरव मंदिर पहुंचती हैं। यहां इस पूजा का समापन होता है और शराब से भरी मटकी फोड़ दी जाती है। इस पूजा के लिए आबकारी विभाग 31 बोतल शराब अपनी ओर से देता है। इस पूजा में सिंदूर, कुंकुम, अबीर, मेहंदी, चूड़ी, नारियल, चना, सिंघाड़ा, पूरी-भजिए, दूध, दही, इत्र आदि 40 तरह की चीजों का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आधी रात गुल हो गई बाराबंकी जंक्शन की लाइट, अपनी जगह पर जम से गए बच्चे, महिलाएं और अन्य यात्री

30 Sep 2025

Bihar News: हाजीपुर में खुले माता देवी के पट, पंडालों में हर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन सतर्क

30 Sep 2025

Rajasthan News : स्मार्ट पुलिसिंग व अपराध नियंत्रण पर मंथन; बढ़ते डिजिटल खतरों समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

30 Sep 2025

Ujjain Mahakal: महाष्टमी पर त्रिनेत्रधारी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

30 Sep 2025

Jabalpur High Court: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में अधिवक्ता यावर खान को नहीं मिली राहत, जमानत आवेदन खारिज

30 Sep 2025
विज्ञापन

Jabalpur High Court: साक्ष्यों के अभाव में फांसी की सजा रद्द, अपीलकर्ता को एक लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

30 Sep 2025

Navratri: 51 शक्तिपीठों में से एक है अर्बुदादेवी मंदिर, मां दुर्गा अपने छठे कात्यायनी रूप में हैं विराजमान

30 Sep 2025
विज्ञापन

काशी में जगन्नाथपुरी की झलक देख लोग दंग रह गए, VIDEO

30 Sep 2025

Meerut: सरधना की रामलीला में कलाकारों ने दर्शाया अत्यंत मार्मिक और रोमांचक लीला का मंचन

29 Sep 2025

Meerut: बाबा औघड़नाथ मंदिर हुई माता की चौकी, भजन गायिका पूजा शर्मा के भजनों पर झूमे श्रद्धालू

29 Sep 2025

Meerut: भैंसाली मैदान में रामलीला मंचन में कलाकारों की प्रस्तुति पर खूब लगे जय श्रीराम के जयकारे

29 Sep 2025

Meerut: बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति ने ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के साथ सम्पन्न की पारंपरिक संध्या आरती

29 Sep 2025

Meerut: अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन की तैयारी, खरीदे गए 50 से 200 रुपये तक के गिफ्ट्स

29 Sep 2025

Meerut: एसएसपी ऑफिस में महिलाओं ने लगाई इंसाफ की गुहार, खुले घूम रहे आरोपियों से लग रहा डर

29 Sep 2025

Meerut: बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंचा पिता, आरोपी की गिरफ्तारी कि उठाई मांग

29 Sep 2025

VIDEO: घूमते मिला 14 साल का किशोर...खड़ा हो गया विवाद, दो परिवारों ने जता दिया दावा

29 Sep 2025

Rajasthan News: अलवर में खुलेआम चल रहा नशे का खेल, प्रशासन पर उठे सवाल; पुलिस की कार्रवाई से स्थानीय नाराज

29 Sep 2025

श्री रामकृष्ण लीला समिति की ओर से रामलीला का आयोजन, लंकापति का हनुमान से संवाद देखने उमड़ी भीड़

29 Sep 2025

डांडिया में महिलाओं ने मचाया धमाल, VIDEO

29 Sep 2025

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, फतेहपुर में मना जीत का जश्न, हुई आतिशबाजी

29 Sep 2025

लखनऊ: गोमती नगर विवेकखंड में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से हुआ डांडियां का आयोजन

29 Sep 2025

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित पोस्ट डालने के विरोध में चौकी में किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

29 Sep 2025

Noida: प्राधिकरण के पूर्व सीईओ के घर नौकर ने साथियों के साथ की लाखों की चोरी

29 Sep 2025

नोएडा: सेक्टर 62 स्थित रामलीला में फनटास्टिक शाम के विजेता बच्चे रामलीला के मुख्य किरदारों से मिले

29 Sep 2025

गुरुग्राम: रुपयों के लेनदेन के चलते दुकान पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

29 Sep 2025

फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

29 Sep 2025

नई दिल्ली के पंचकुइयां रोड स्थित मां दुर्गा पंडाल में भक्तों ने नवाया शीश

29 Sep 2025

छात्राओं के साथ यौन शोषण का आरोपी अब धमकियों का सहारा लेने लगा

29 Sep 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की दिल्ली इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का किया उद्घाटन

29 Sep 2025

नूंह: सेक्सटॉर्शन और फर्जी सिम वितरण के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

29 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed