Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Baba Mahakal Adorned with Dry Fruits, Trinetra, and Belpatra; Bhasma Aarti Performed
{"_id":"6af2774691ea355c2401b9ca","slug":"baba-mahakal-adorned-with-dry-fruits-trinetra-and-belpatra-bhasma-aarti-performed-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4920702-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; चांदी का मुकुट पहनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; चांदी का मुकुट पहनाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:44 AM IST
Link Copied
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर मंगलवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर भस्म रमाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा का विशेष श्रृंगार
मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद पुजारी और पंडे गर्भगृह पहुंचे। यहां स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत अर्पित किया गया।
चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई
पंचामृत पूजन के बाद प्रथम घंटाल बजाकर भगवान को हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई। इसके बाद भांग, ड्रायफ्रूट और त्रिनेत्र से भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूरा होने के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंजा मंदिर
भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और जय श्री महाकाल के जयकारे लगाते रहे। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
महाकाल मंदिर में आरती का समय
भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
दद्योदक आरती (बालभोग) : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक
भोग आरती : सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक
संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
संध्या आरती : शाम 6:30 से 7:15 बजे तक
शयन आरती : रात 10:30 से 11:00 बजे तक
दर्शन और आरती की जानकारी के लिए हेल्पलाइन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन, आरती, पूजन और दान से जुड़ी जानकारी के लिए श्रद्धालु 24 घंटे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।