{"_id":"66f93a66a00f3243e80dfad4","slug":"riot-drill-practiced-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2159832-2024-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस अधीक्षक भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस अधीक्षक भी रहे मौजूद
पुलिस लाइन में रविवार की दोपहर आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिला पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया, जिसमें पत्थर फेंकने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया।
उन्होंने कहा कि यह अभ्यास आगामी त्यौहारों को देखते हुए किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस का यह नियमित अभ्यास हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अभ्यास को गंभीरता से लें।
पत्थर फेंकने और बचाव का हुआ अभ्यास
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि बलवा ड्रिल में पत्थर फेंकने और उससे बचाव के साथ-साथ लाठी चार्ज और घायल को तुरंत अस्पताल भेजने का अभ्यास किया गया है। इस बलवा ड्रिल में टीकमगढ़ एसडीओ, जतरा एसडीओपी के साथ-साथ जिला एफएसएल अधिकारी डॉक्टर प्रदीप यादव एवं जिले के समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी सहित 172 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
दंगा रोधी अस्त्रों का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
बलवा ड्रिल के बाद टीकमगढ़ पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रोहित ने दंगारोधी अस्त्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बलवा ड्रिल करके समय-समय पर पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए अभ्यास कराया जाता है। इसी क्रम में पुलिस लाइन में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।