{"_id":"6ad2160e99051ee30c048f17","slug":"miscreants-forced-a-halt-to-prayers-taking-place-at-a-school-the-collector-has-taken-cognizance-of-the-matter-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4839502-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़: अमरपुर हाई स्कूल में प्रार्थना सभा पर विवाद, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़: अमरपुर हाई स्कूल में प्रार्थना सभा पर विवाद, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:24 PM IST
Link Copied
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव क्षेत्र स्थित शासकीय हाई स्कूल अमरपुर में छात्र-छात्राओं की प्रार्थना सभा रुकवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। शिक्षकों ने कथित घटना की शिकायत पुलिस और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह स्कूल में छात्र-छात्राएं नियमित प्रार्थना सभा कर रहे थे। इसी दौरान गांव के रहने वाले अजय, रोहित, हीरा और सुरेश अहिरवार के स्कूल पहुंचने और प्रार्थना सभा रुकवाने का आरोप है। शिक्षकों की शिकायत के मुताबिक, संबंधित लोगों ने प्रार्थना में भगवान का नाम लिए जाने पर आपत्ति जताई और छात्र-छात्राओं को प्रार्थना करने से रोक दिया।
आरोप है कि इसके बाद संबंधित लोगों ने शिक्षकों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। शिक्षकों ने उन्हें स्कूल परिसर से बाहर जाने के लिए कहा और समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद जारी रहा। शिकायत में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कानून (एससी-एसटी एक्ट) के तहत झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। घटना के बाद शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
कलेक्टर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई के लिए एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल में प्रार्थना सभा को लेकर सामने आए इस विवाद ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों की सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े किए हैं। अब सबकी नजर पुलिस और प्रशासन की जांच तथा आगे होने वाली कार्रवाई पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।