Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Attempt to cross overflowing culvert proves costly; youth swept into river along with bike
{"_id":"6a9165ba4f494ccf360dc782","slug":"attempt-to-cross-overflowing-culvert-proves-costly-youth-swept-into-river-along-with-bike-saves-life-by-swimming-shivpuri-news-c-1-1-noi1227-4660051-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी बारिश: उफनती पुलिया पार करने की कोशिश पड़ी भारी, बाइक समेत नदी में बहा युवक, तैरकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी बारिश: उफनती पुलिया पार करने की कोशिश पड़ी भारी, बाइक समेत नदी में बहा युवक, तैरकर बचाई जान
शिवपुरी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोगों की लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। रन्नौद थाना क्षेत्र में एक युवक ने उफनती पुलिया को बाइक से पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के बीच बाइक समेत नदी में बह गया। गनीमत रही कि युवक को तैरना आता था और उसने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली।
घटना रन्नौद-मायापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बनी पुलिया की बताई जा रही है। पिछले करीब 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण पुलिया के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बह रहा था। पानी का बहाव देखकर रास्ते को पार करना बेहद जोखिम भरा था। इसके बावजूद युवक बाइक लेकर पुलिया पार करने पहुंच गया। जैसे ही युवक बाइक लेकर पानी के बीच पहुंचा, तेज बहाव ने बाइक का संतुलन बिगाड़ दिया। देखते ही देखते युवक बाइक समेत पानी में बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की नजर भी इस घटना पर पड़ी। इस दौरान युवक ने हिम्मत नहीं हारी और तैरकर पानी से बाहर निकलने की कोशिश की। गनीमत रही कि युवक को तैरना आता था। काफी मशक्कत के बाद वह तैरकर नदी के किनारे पहुंच गया और उसकी जान बच गई। हालांकि उसकी बाइक पानी के तेज बहाव में बह गई।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बहता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नदी का बहाव कितना खतरनाक था। कुछ ही सेकंड में बाइक और युवक पानी की धार में बहते नजर आते हैं। बारिश के मौसम में शिवपुरी सहित पूरे इलाके में नदी, नाले और पुलिया उफान पर हैं। कई जगहों पर पुलियाओं के ऊपर से पानी बह रहा है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा कर सकती है।
स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि जब किसी पुलिया या रपटे के ऊपर से पानी बह रहा हो तो उसे पार करने की कोशिश न करें। खासकर बाइक या अन्य वाहन लेकर तेज बहाव वाले रास्तों को पार करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इस घटना में युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसकी बाइक नदी में बह गई। यह हादसा बारिश के दौरान उफनती पुलिया और नदी-नालों को पार करने की कोशिश करने वालों के लिए एक बड़ी चेतावनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।