बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Plaster of school roof fell children narrowly escaped Study in 25 year old dilapidated building

Shahdol News: कक्षा में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक 25 साल पुराने जर्जर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा; मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 26 Jul 2025 07:48 PM IST
Shahdol News: Plaster of school roof fell children narrowly escaped Study in 25 year old dilapidated building
शहडोल जिले के बोडरी ग्राम पंचायत के सेहराटोला स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा में पढ़ाई के दौरान स्कूल की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बच्चा या शिक्षक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन यह हादसा स्कूल भवन की खस्ताहाली और शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही को सामने लाने वाला बन गया।
 
जर्जर भवन में जारी थी पढ़ाई, पहले भी दी गई थी चेतावनी
यह स्कूल भवन वर्ष 1999-2000 में निर्मित हुआ था और अब यह लगभग 25 वर्ष पुराना हो चुका है। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा पहली से पांचवीं तक के कुल 33 छात्र अध्ययनरत हैं। विद्यालय के शिक्षक अमर पटेल ने बताया कि पिछले वर्ष ही भवन में दरारें और छत की खराब स्थिति को लेकर विभागीय अधिकारियों को लिखित में अवगत कराया गया था। शिक्षक व कर्मचारियों की चेतावनी के बावजूद न तो मरम्मत कार्य कराया गया और न ही नए भवन के निर्माण के लिए कोई प्रयास हुआ।

यह भी पढ़ें- Sagar: सरकारी स्कूल में एक साल से पेड़ तले पढ़ रहे बच्चे, भवन जर्जर, बारिश में होती छुट्टी; कोई समाधान नहीं
 
घटना को लेकर बच्चों में दहशत, अभिभावकों में आक्रोश
घटना के समय कक्षा में पढ़ाई चल रही थी और अचानक छत का प्लास्टर गिरने से बच्चों में दहशत फैल गई। कई बच्चों के अभिभावकों ने घटना के बाद स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। एक अभिभावक ने कहा कि हम रोज अपने बच्चों को इस खस्ताहाल भवन में भेजने को मजबूर हैं। अगर आज बड़ा हादसा हो जाता, तो कौन जिम्मेदार होता?
 
‘कक्षाएं निजी भवन में स्थानांतरित होंगी’
इस पूरे मामले पर बीआरसी सोहागपुर महेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है। हमने निर्देश जारी किए हैं कि जर्जर स्कूल भवनों की कक्षाएं सुरक्षित निजी स्थानों पर संचालित की जाएं। मिश्रा ने यह भी बताया कि फिलहाल विद्यालय की कक्षाएं एक निजी भवन में स्थानांतरित की जाएंगी, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो।

यह भी पढ़ें- Khargone News: छात्रावास में नाश्ते से पोहे से सेंव गायब, खराब दाल-सब्जी मिलने के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शाहजहांपुर में डॉक्टर पर मारपीट का आरोप, लोगों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर लगाया जाम

26 Jul 2025

शाहजहांपुर में तालाब की जमीन पर बने मकान-दुकान को बुलडोजर से ढहाया

26 Jul 2025

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बिजली संकट और उत्पीड़न पर चिंता

26 Jul 2025

कानपर में सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से गोष्ठी का आयोजन

26 Jul 2025

बागेश्वर: कारगिल दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरा रहा कार्यक्रम

26 Jul 2025
विज्ञापन

Tikamgarh News: शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, बच्चों के सामने दी गालियां; वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज

26 Jul 2025

Khandwa News: सीएम की टास्क फोर्स समिति का विरोध, समिति सदस्य बोले- यह प्रायोजित, गैर आदिवासी कर रहे

26 Jul 2025
विज्ञापन

सोनीपत में सीईटी परीक्षा के लिए रेवाड़ी से आ रही महिला अंजना की सड़क हादसे में मौत, परिवार घायल

26 Jul 2025

सीईटी पर बोले सीएम नायब सैनी-प्रशासन ने पूरी तैयारी की है

लुधियाना के इसलामगंज में तीन घटे गुंडागर्दी

26 Jul 2025

Dindori News: बारिश बनी मुसीबत, उफनती नदियों ने रोका रास्ता, गांवों का संपर्क टूटा; जान जोखिम में डाल रहे लोग

26 Jul 2025

पुवायां में दूसरे दिन भी धरने पर बैठे वकील, एसडीएम और तहसीलदार को हटाने की मांग

26 Jul 2025

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

26 Jul 2025

VIDEO: छोटे भाई की पत्नी और भतीजे को इसलिए मारी गोली...हालत गंभीर, आरोपी मौके से फरार

26 Jul 2025

VIDEO: मंदिर में युवती को गोली मारने वाला सिरफिरा प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

26 Jul 2025

ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के नए कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने की पत्रकार वार्ता

26 Jul 2025

VIDEO: समाजवादी कार्यकर्ताओं ने शुरू की "पीडीए पाठशाला", अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

26 Jul 2025

सीईटी की पहली शिफ्ट की परीक्षा समाप्त, फरीदाबाद में जाम में फंसे परीक्षार्थी

26 Jul 2025

सीईटी परीक्षा को लेकर फरीदाबाद में सेंटर्स पर पुलिस की सख्त निगरानी

26 Jul 2025

चंपावत-बाराकोट में दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 11 पोलिंग पार्टियां रवाना

26 Jul 2025

डॉ. जितेंद्र सिंह का जनता दरबार: बनी में सुनी जनता की पीड़ा, छत्रगलां टनल का दिया भरोसा

26 Jul 2025

Rampur: कारगिल विजय दिवस पर रामपुर में बलिदानियों को किया याद

26 Jul 2025

कानपुर में दक्षिणांचल विद्युत केंद्र पर विधायक अभिजीत सिंह ने की बिजली समस्या पर बैठक

26 Jul 2025

कानपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पेड़ों और वनों का महत्व समझाने के लिए नाटक का मंचन

26 Jul 2025

कानपुर के भटपुरा गांव में फास्ट फूड दुकान में चोरी, ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा…पुलिस को सौंपा

26 Jul 2025

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की मोहिबुल्लाह को इमाम पद से हटाने की मांग

26 Jul 2025

गोरखपुर जोन की टीम ने जीता उप्र पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला, मेरठ को हराया

26 Jul 2025

कारगिल विजय दिवस पर ऊना शहीद स्मारक पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

26 Jul 2025

चंडीगढ़ में सीईटी के प्रथम चरण का पेपर खत्म

26 Jul 2025

गुरुहरसहाए में विधायक ने रखा गंदे पानी की निकासी प्रोजेक्ट का नींव पत्थर

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed