{"_id":"675fcd5de43e0b7c30017638","slug":"16-out-of-19-bjp-mandal-presidents-declared-in-shahdol-tussle-continues-in-the-name-of-3-mandal-presidents-5-repeat-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2421639-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: भाजपा के 19 में 16 मंडल अध्यक्ष घोषित, 3 मंडल अध्यक्षों के नाम पर माथापच्ची जारी; 5 रिपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: भाजपा के 19 में 16 मंडल अध्यक्ष घोषित, 3 मंडल अध्यक्षों के नाम पर माथापच्ची जारी; 5 रिपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:58 PM IST
Link Copied
शहडोल भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 19 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। तीन मंडल अध्यक्षों के नाम पर माथापच्ची अभी भी जारी है तो पांच रिपीट किए गए हैं। तीन नामों पर उम्मीद जताई जा रही है, बताया जा रहा है कि एक दो दिन के भीतर लंबित तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इन तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण शहडोल की सूची लंबित थी। वहीं भोपाल से संगठन और चुनाव अधिकारी पूरी सूची एक साथ जारी करने के पक्ष में थे, लेकिन स्थानीय नेताओं की मांग पर पार्टी ने विवादित मंडलों को छोड़कर शेष सूची जारी कर दी।
भाजपा संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार 5 मंडल अध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है। इनमें ब्यौहारी और जैतपुर से 2-2 मंडल अध्यक्ष और जयसिंहनगर से एक मंडल अध्यक्ष का नाम शामिल है। इन पांचों मंडल अध्यक्षों को रिपीट करने में स्थानीय विधायकों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। भाजपा संगठन ने 11 मंडलों में के लिए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें पार्टी के निर्देशानुसार 2 महिला मंडल अध्यक्षों को भी इस बार जगह मिली है। नए मंडल अध्यक्षों में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह और स्थानीय विधायकों की पसंद को तरजीह दी गई है।
तीनों विधानसभा से एक एक मंडल में सहमति नहीं बन पाने के कारण उनके अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है यहां गुटबाजी के कारण संगठन असमंजस की स्थिति में है। जिला अध्यक्ष, विधायक और स्थानीय नेताओं के बीच किसी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। इन तीनों मंडलों में दो अलग अलग गुट एक दूसरे के खिलाफ लॉबिंग करने के कारण परिणाम रोक दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।