फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Mob Attacks Harda-Bhopal Bus in Sehore, Staff Assaulted; ₹12,000 Snatching Alleged

एमपी: सीहोर में बीच रास्ते यात्री बस रोककर हंगामा, चालक-परिचालक से मारपीट; 12 हजार रुपये छीनने का आरोप

Wed, 21 Oct 2026 04:40 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 04:40 PM IST
Sehore: Mob Attacks Harda-Bhopal Bus in Sehore, Staff Assaulted; ₹12,000 Snatching Alleged

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में यात्री बस को बीच रास्ते रोककर हंगामा करने का मामला सामने आया है। हरदा से भोपाल जा रही इंदिरा बस सर्विस की यात्री बस को रेहटी क्षेत्र में बोरी गांव के काला गेट के पास रोककर कथित तौर पर उपद्रव किया गया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की, बस पर पत्थर फेंके और तोड़फोड़ की। साथ ही परिचालक के पास हिसाब के करीब 12 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बस करीब आधे घंटे तक मौके पर रुकी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

बीच रास्ते बस रोककर हंगामा, कर्मचारियों से मारपीट का आरोप
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे इंदिरा बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर हरदा से भोपाल जा रही थी। इसी दौरान रेहटी क्षेत्र के बोरी गांव स्थित काला गेट के पास कुछ लोगों ने बस को रोक लिया। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बस के चालक तथा परिचालक के साथ मारपीट की गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

पढे़ं: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी,107 पदों के लिए 1 नवंबर को होगी परीक्षा

आधे घंटे तक रुका रहा बस का सफर, यात्रियों में दहशत
आरोप है कि हंगामा करने वाले लोगों ने करीब आधे घंटे तक बस को आगे नहीं बढ़ने दिया। बस में यात्री सवार थे। अचानक हुए घटनाक्रम और पत्थरबाजी की वजह से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोपों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिचालक के 12 हजार रुपये छीनने का आरोप
मामले में परिचालक के पास हिसाब के करीब 12 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है। बस में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट के अलावा रुपये छीने जाने की शिकायत की भी जांच की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों और बस कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, विवाद किस वजह से शुरू हुआ और घटना में कौन-कौन शामिल था, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

रेहटी थाने में शिकायत, दोनों पक्षों के बयान ले रही पुलिस
जानकारी के अनुसार, बस मालिक की ओर से रेहटी थाने में शिकायत दी गई है। रेहटी थाना प्रभारी हेमेंद्र पटेल ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में विवाद की वजह, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपों के साथ ही रुपये छीनने की शिकायत की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: ऐशबाग में 75 फीट ऊंचे हाईटेक रोबोटिक रावण का दहन, श्रीराम ने किया रावण का वध

21 Oct 2026

नैनी में सूखे तालाब में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, नगर निगम के खिलाफ लोगों में दिखा गहरा आक्रोश

21 Oct 2026

प्रतापगढ़ में जयकारों के बीच हुई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, जमकर उड़े अबीर गुलाल

21 Oct 2026

फरीदाबाद पुलिस ने पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित

21 Oct 2026

मोगा पुलिस लाइन में पुलिस शहादत दिवस पर शहीदों को नमन, 39 शहीद जवानों के परिवार सम्मानित

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दादी बोलीं- बार-बार समझाया, फिर भी नहीं माना कुणाल

21 Oct 2026

बुर्का, किराए की कार और सस्ते होटल, श्रद्धा दुबे की फरारी की पूरी कहानी

21 Oct 2026
विज्ञापन

नूंह: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को किया नमन, बलिदानी उमर मोहम्मद के परिजनों का सम्मान

21 Oct 2026

शिमला में सुबह से खिली धूप, मौसम हुआ सुहावना

21 Oct 2026

मोगा में पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने की हड़ताल

लुधियाना पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन

21 Oct 2026

सोलन: स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा में चूक, जलती चक्करी लेकर पास पहुंचा व्यक्ति

21 Oct 2026

मंडलीय अस्पताल में ड्यूटी छोड़ प्रदर्शन पर बैठीं नर्स

21 Oct 2026

ललितपुर: नकली खाद्य सामग्री से भरी बस सीज, 22 क्विंटल सामान नष्ट; 10 से 12 लाख रुपये कीमत

21 Oct 2026

कुल्लू दशहरा में देवी-देवताओं के शिविरों में पूजा-अर्चना शुरू, ढोल-नगाड़ों से भक्तिमय हुआ ढालपुर

21 Oct 2026

कांगड़ा: जयसिंहपुर का दशहरा अब होगा राष्ट्र स्तरीय, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की घोषणा

21 Oct 2026

दशहरे पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नयागांव का दशहरा ग्राउंड

21 Oct 2026

मोगा में नवीन कला मंदिर की ओर से धूमधाम से मनाया गया दशहरा

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

21 Oct 2026

मानसून विदा, फिर भी बारिश जारी

21 Oct 2026

VIDEO: जय श्रीराम के जयकारों के बीच जला रावण का पुतला 21 फुट ऊंचे रावण का दहन होते ही रामलीला मैदान में गूंजे जयकारे।

21 Oct 2026

VIDEO: दुर्गा पाण्डालों से धूमधाम से विदा हुई मातारानी।

21 Oct 2026

VIDEO: शस्त्र पूजा कर संस्कृति रक्षा का संकल्प लिया।

21 Oct 2026

VIDEO: महंत रमाकांतपुरी जयकारों के बीच निकली मां काली की शोभायात्रा, गंगा घाट पर कराया स्नान।

21 Oct 2026

VIDEO: हवाई जहाज से मंगवाए जाते हैं आराध्य के लिए सुगंधित फूल।

21 Oct 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में भव्य दशहरा सेलिब्रेशन

उज्जैन: भस्म आरती में गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भांग से हुआ शृंगार, दिव्य दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

21 Oct 2026

रावण दहन के साथ गूंजा अच्छाई की जीत का संदेश, मेलों और झांकियों ने बांधा समां

21 Oct 2026

विजयादशमी धर्म और सत्य की विजय का पर्व-मंत्री गौरव गौतम

21 Oct 2026

कानपुर के धारी पूरवा रामलीला मैदान में सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल

21 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed