Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   CM Yadav Visit to Chitrakoot: Development Projects Worth Over ₹2,000 Crore Announced

चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री यादव: मंदाकिनी तट पर किया दीपदान, ओरछा और चित्रकूट को जोड़कर बनेगा वनवासी राम लोक

Sat, 07 Nov 2026 09:47 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 09:47 PM IST
CM Yadav Visit to Chitrakoot: Development Projects Worth Over ₹2,000 Crore Announced

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां मंदाकिनी के तट पर दीपदान कर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने तुलसीदास जी के प्रसिद्ध प्रसंग का स्मरण करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल के 11 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। उनके आगमन से यह पावन भूमि धन्य हुई और आज भी यह क्षेत्र उनकी स्मृतियों से ओत-प्रोत है।

वनवासी राम लोक का होगा निर्माण
चित्रकूट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को नई गति देने की बात कही। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके तहत कामतानाथ परिक्रमा मार्ग, गुप्त गोदावरी सहित सभी प्रमुख तीर्थस्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ओरछा के राजा राम और चित्रकूट के धाम को जोड़ते हुए वनवासी राम लोक का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में लगभग दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

ग्रामीणों को संपत्ति का मालिकाना हक देना ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि धनतेरस पर उनकी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और नागरिकों को उनकी संपत्ति का पूर्ण अधिकार देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रदेशभर में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बने मकानों के रजिस्ट्रीकरण का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 17 लाख 95 हजार से अधिक ग्रामीणों की रजिस्ट्रियां की जा चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य इस आंकड़े को 50 लाख से अधिक तक पहुंचाना है। इस पूरी प्रक्रिया पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का खर्च सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संपत्ति की रजिस्ट्री होने से ग्रामीण अपनी संपत्ति के आधार पर नया व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, बैंक से कर्ज ले सकेंगे और परिवार के सदस्यों को कानूनी रूप से संपत्ति का अधिकार हस्तांतरित कर सकेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना के तहत पहले पटवारी रिकॉर्ड में नाम दर्ज किए गए थे। अब राज्य सरकार उन रिकॉर्ड को रजिस्ट्री का रूप दे रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा।

गौशालाओं में अब 40 रुपये मिलेगी सहायता राशि
मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी गोवर्धन पूजा के अवसर पर पशुपालन और गौवंश संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गौशालाओं में प्रति गौ माता मिलने वाली सहायता राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई है।

इसके अलावा देशी नस्ल के गोपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 'गोपाल कृष्ण पुरस्कार' योजना शुरू की गई है। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध उत्पादन में वर्तमान में देश में तीसरे स्थान पर रहने वाले मध्य प्रदेश को पहले स्थान पर पहुंचाना और प्रदेश को देश की दुग्ध राजधानी के रूप में स्थापित करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने प्रदेशवासियों और विंध्य क्षेत्र के लोगों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

देवरिया: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर एएसपी ने भाटपाररानी में किया पैदल गश्त

07 Nov 2026

अलीगढ़ में दीपावली पर सफाई कर्मचारियों को बांटी एक्सपायरी मिठाई, भड़का गुस्सा

07 Nov 2026

महराजगंज: धनतेरस पर सक्सेना चौक से मऊपाकड़ तक बाजारों में उमड़ी भीड़

07 Nov 2026

वाराणसी: दीपावली पर घर जाने को लेकर मारपीट, कैंट स्टेशन का वीडियो वायरल

07 Nov 2026

महराजगंज: नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

07 Nov 2026
विज्ञापन

चावड़ी बाजार इमारत हादसा: बचाव कर्मियों और मृतकों के परिजनों के बीच कहासुनी, एक महिला बेहोश, पुलिस पर आरोप

07 Nov 2026

अमृतसर में कैदियों के हुनर को मिला बाजार, कचहरी परिसर में लगाया बिक्री स्टॉल

07 Nov 2026
विज्ञापन

वाराणसी: बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान में बनेगा म्यूजियम, परिवार करा रहा नवीनीकरण

07 Nov 2026

दीवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों की उमड़ी भीड़, ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों में मारामारी

07 Nov 2026

एमपीएस ग्राउंड में नेक्स्ट जेनरेशन पार्कर्स के बीच क्रिकेट मैच

07 Nov 2026

मोहम्मद शमी के संन्यास पर बोले कोच बदरुद्दीन, बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं

07 Nov 2026

बुद्धि विहार में पटाखों की खरीदारी को उमड़े लोग

07 Nov 2026

गुरहट्टी से मंडी चौक और बुध बाजार तक खरीदारों की भीड़, जाम से जूझते रहे लोग

07 Nov 2026

झालरों की रोशनी और फूलों की खुशबू से महके बाजार

07 Nov 2026

नेपाल के बुटवल में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर संगीतमय कार्यक्रम

07 Nov 2026

महराजगंज: धनतेरस पर ज्वेलरी दुकानों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

07 Nov 2026

अयोध्या: सपा मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या आएंगे

07 Nov 2026

सीतापुर: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, बाराबंकी के पांच शातिर गिरफ्तार

07 Nov 2026

सराफा बाजार में बिखरी सोने-चांदी की चमक, सिक्कों की खूब रही मांग

07 Nov 2026

फरीदाबाद में ग्रीन पटाखों के स्टॉल पर खरीदारी

07 Nov 2026

धनतेरस पर बाजार में बरसे 850 करोड़, देर रात तक रही धनवर्षा

07 Nov 2026

वीडियो: लवी मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां

07 Nov 2026

नागौर: पटाखा गोदाम ब्लास्ट में प्रशासन की लापरवाही उजागर, कलेक्टर ने खुद कबूली चूक, जांच के घेरे में अधिकारी

07 Nov 2026

संतकबीरनगर: नेदुला चौराहे पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

07 Nov 2026

मैहर: सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बवाल, बंदूक लेकर पहुंचे लोग; महिला सरपंच ने किस पर आरोप लगाया?

07 Nov 2026

बस्ती: मौसम में बदलाव से बढ़े सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज

07 Nov 2026

बस्ती: धनतेरस पर कार-बाइक से लेकर एसी-टीवी तक की हुई जमकर बिक्री

07 Nov 2026

लखनऊ में सीतापुर रोड पर आधी सड़क पर कूड़े का ढेर, राहगीरों की परेशानी बढ़ी

07 Nov 2026

चर्चा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पोस्टर, लिखा- अपराध एवं भयमुक्त दिवाली की शुभकामनाएं

07 Nov 2026

वीडियो: दिवाली पर जगमगाएगा मां नयना देवी का दरबार, सफाई अभियान तेज

07 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed