फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Road or Field? Upset by Waterlogging, Deori Girls Plant Paddy in Potholes as Unique Protest

Sagar News: सड़क या खेत? देवरी में जलभराव से परेशान छात्राओं ने गड्ढों में रोपा धान, किया अनूठा प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2026 09:58 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 09:58 PM IST
Road or Field? Upset by Waterlogging, Deori Girls Plant Paddy in Potholes as Unique Protest

ग्राम पंचायत कांसखेड़ा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मुख्य मार्ग बारिश के बाद कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण दलदल में तब्दील हो चुका है। प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर विद्यालय की छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सांकेतिक एवं अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सड़क के गड्ढों में भरे पानी के बीच धान के पौधे रोपकर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नींद से जगाने की कोशिश की।

कई ज्ञापनों के बाद भी नहीं जागी पंचायत
छात्राओं का कहना है कि बदहाल रास्ते को लेकर वे पूर्व में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम पंचायत को लिखित ज्ञापन सौंप चुकी हैं। इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। बारिश के दिनों में सड़क पर जलभराव और कीचड़ जमा होने के कारण स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम मोहन, अतिवृष्टि राहत की समीक्षा; बोले- बीमारी फैलने न दें

'समझ नहीं आता सड़क में गड्ढे हैं या खेत'
प्रदर्शन के दौरान छात्रा शिखा स्वामी और मसिरा खान ने बताया कि रोजाना स्कूल आते समय कीचड़ में फिसलकर गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। कई बार छात्राएं गिरकर अपनी ड्रेस खराब कर बैठती हैं। सड़क की बदहाली पर तंज कसते हुए छात्राओं ने कहा कि मार्ग देखकर यह तय करना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या खेत। छात्राओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग का पक्का निर्माण नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी जताया समर्थन
छात्राओं के इस अनूठे प्रदर्शन को स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों का भी पूरा समर्थन मिला है। विद्यालय के शिक्षक अमन शर्मा ने बताया कि रास्ते की बदहाली के कारण छात्राओं की पढ़ाई और उपस्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत कांसखेड़ा के सरपंच, सचिव और स्थानीय प्रशासन से छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोंडा में 1100 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंची राहत, गांव-गांव पहुंचकर प्रशासन ने जाना हाल

23 Aug 2026

सोनीपत में एनएचएम कर्मचारियों की राज्य स्तरीय बैठक, मांगों पर नहीं बनी बात तो होगा बड़ा आंदोलन

23 Aug 2026

गोंडा की कचौड़ी और इटियाथोक के दही बड़े को मिलेगी नई पहचान

23 Aug 2026

VIDEO: लखनऊ इंदिरा नगर पिकनिक स्पॉट रोड पर सड़क धंसने से मार्ग बंद, व्यापारी परेशान

23 Aug 2026

एक सप्ताह से रामबाग स्टेशन पर भरा है पानी, ट्रेनों का संचालन बंद

23 Aug 2026
विज्ञापन

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़े ग्रामीण, जांच के साथ बांटी गईं दवाएं

23 Aug 2026

रायबरेली में रेलवे यूनियन ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

23 Aug 2026
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में लोअर पीसीएस परीक्षा में जीके ने उलझाया, ओएमआर नियम को बताया पारदर्शी

23 Aug 2026

अलीगढ़ में 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के 73 शहीदों को नमन, गंज-ए-शहीदां में गूंजी यादें

23 Aug 2026

पच्चीस से तीस रुपये तक एक माह के अंदर आया चीनी के रेट में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

हाथरस में 'पंख स्नेल लेटर राइटिंग' पहल, बच्चों को कागज-कलम से जोड़ने की प्रेरणा

23 Aug 2026

डिप्टी सीएम केशव बोले- प्रयागराज में जलभराव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, समस्या का होगा स्थायी समाधान

23 Aug 2026

VIDEO: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य हिंदी महानाट्य का आयोजन

23 Aug 2026

VIDEO: भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित प्रांतीय बैठक

23 Aug 2026

हांसी: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

23 Aug 2026

कानपुर: जाजमऊ में हफ्ता न देने पर दबंगों का तांडव, मां-बेटे को बेरहमी से पीटा

23 Aug 2026

रुद्रप्रयाग: बसुकेदार में ट्रॉला से गिरी पोकलैंड मशीन, एक घायल

23 Aug 2026

कानपुर: अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के बाद सेंट्रल स्टेशन पर उमड़े परीक्षार्थी

23 Aug 2026

कानपुर में 76वां राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने संतों और विद्वानों को किया सम्मानित

23 Aug 2026

कानपुर: बिठूर से रसूलाबाद तक निकली कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मार्ग

23 Aug 2026

Mandla News: मंडला पेट्रोल पंप लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने की थी वारदात

23 Aug 2026

VIDEO: जिला संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव परिणाम की घोषणा, अध्यक्ष ने रखी अपनी बात

23 Aug 2026

इगलास पुलिस ने धर्म परिवर्तन अधिनियम के अभियुक्त को पकड़ा

23 Aug 2026

कानपुर: पनकी रोड पर पसरा कूड़ा, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबतें

23 Aug 2026

कानपुर: कल्याणपुर के लोधर प्राथमिक विद्यालय का खेल मैदान बना घास का जंगल

23 Aug 2026

अलीगढ़ के गोरई चौराहे पर मारपीट, एक हिरासत में

23 Aug 2026

लखनऊ के एसजीपीजीआई में शपथ ग्रहण व मिलन समारोह का आयोजन

23 Aug 2026

खेत में 27 वर्षीय युवक की शव मिलने से हड़कंप

23 Aug 2026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

23 Aug 2026

रसोइयों को मिला कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और दुर्घटना बीमा का सुरक्षा कवच

23 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed