Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Missing army officer from Sagar traced through ATM transaction found in a lodge in Lalitpur, UP
{"_id":"68416592b169765bdd072493","slug":"missing-army-officer-from-sagar-traced-through-atm-transaction-found-in-a-lodge-in-lalitpur-up-sagar-news-c-1-1-noi1338-3026674-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: लेफ्टिनेंट कर्नल ललितपुर की लॉज में मिले, पुलिस को ATM ट्रांजेक्शन से पता चली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: लेफ्टिनेंट कर्नल ललितपुर की लॉज में मिले, पुलिस को ATM ट्रांजेक्शन से पता चली लोकेशन
मध्यप्रदेश के सागर में एक सैन्य अधिकारी पिछले दिनों लापता हो गए थे जिनके लापता होने की खबर के बाद सेना तथा स्थानीय प्रशासन में हड़कंप।मच गया था। उनके गायब होने के बाद तलाश में आर्मी पुलिस इंटेलीजेंस के साथ साथ स्थानीय पुलिस भी जुटी हुई थी। सागर से लापता इन लेफ्टिनेंट कर्नल को पुलिस द्वारा खोज लिया गया है। यह अधिकारी उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती जिले ललितपुर की एक लॉज में सकुशल मिले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सागर स्थित महार रेजिमेंटल सेंटर में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम बीते तीन दिन से लापता थे। वे सोमवार की सुबह से गायब थे। अपने स्तर पर सेना पुलिस और इंटेलिजेंस ने उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर सेना के अधिकारियों ने कैंट थाना पुलिस को सूचना दी थी। उनकी तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। सैन्य अधिकारी के सकुशल मिलने के बाद अब सब ने राहत की सांस ली है। सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंन्हा ने बताया कि सागर के कैंट पुलिस थाने में दो जून सोमवार की शाम को महार रेजीमेंट सेंटर के कुछ अधिकारी और कर्मचारी थाने आए थे। जिन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
एटीएम ट्रांजेक्शन से मिला सुराग
लेफ्टिनेंट कर्नल ललितपुर (यूपी) के एक होटल में ठहरे हुए थे। कैंट पुलिस ने उन्हें पैसों के ट्रांजेक्शन की मदद से खोज निकाला। आरंभिक पूछताछ में ले. कर्नल प्रदीप कुमार निगम ने बताया कि मुझे होश ही नहीं है कि मैं यहां कैसे आ पहुंचा। पुलिस ले. कर्नल को थाने ले आई है। जहां उनकी पत्नी समेत सेना के अधिकारी व जवान पहुंच गए हैं। पुलिस को ले. कर्नल के पास से ज्यादा कुछ खास नहीं मिला है। वे जिन वस्त्रों (टी-शर्ट व केप्री) में थे, उन्हीं में मिले हैं। पुलिस व सैन्य अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। अभी कई सवालों के जवाब पुलिस को नहीं मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।