फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A military officer missing in Sagar for two days had gone out for a morning walk

Sagar News: कहां गए कर्नल? सुबह टहलने निकले लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप दो दिन से लापता, अब तक नहीं लगा सुराग

Wed, 04 Jun 2025 03:07 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 04 Jun 2025 03:07 PM IST
सार

लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम ग्वालियर के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में सागर स्थित महार रेजीमेंटल सेंटर (एमआरसी) में पदस्थ हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसके बाद से वापस नहीं लौटे हैं।

विज्ञापन
A military officer missing in Sagar for two days had gone out for a morning walk
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम लापता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में महार रेजीमेंटल सेंटर में पदस्थ एक सैन्य अधिकारी बीते दो दिनों से लापता हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। उनके लापता होने की सूचना मिलते ही सेना की इंटेलिजेंस यूनिट, आर्मी पुलिस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वो आया, काटा और चला गया... मौत बांट रहा रहस्यमयी जानवर कौन? 12 दिन में छह ने दम तोड़ा, क्या है कहानी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम ग्वालियर के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में सागर स्थित महार रेजीमेंटल सेंटर (एमआरसी) में पदस्थ हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। शुरुआत में सेना ने अपने स्तर पर उनकी खोजबीन की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो कैंट थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप की तलाश शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्राला पलटते ही चपटी हुई कार, चार बच्चों समेत दो परिवार में नौ मौतें; झाबुआ हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
बताया जा रहा है कि वॉक पर निकलते समय लेफ्टिनेंट कर्नल निगम ने हाफ कैपरी और टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही, सूचना तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। आर्मी इंटेलिजेंस और सेना पुलिस भी हर पहलु की जांच कर रही है। पुलिस और सेना की संयुक्त टीमें लेफ्टिनेंट कर्नल निगम की तलाश में जुटी हुई हैं। लेकिन, दो दिन बाद भी उनके बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed