Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   National President of Shri Rajput Karni Sena released; demand raised for the release of others as well

रतलाम: सवर्ण न्याय यात्रा रोकने पर भड़की करणी सेना, जीवन सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ राजपूत बोर्डिंग पहुंचे

Thu, 12 Nov 2026 04:39 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 04:39 PM IST
National President of Shri Rajput Karni Sena released; demand raised for the release of others as well

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) एक्ट 2026 के विरोध में रतलाम से भोपाल तक निकाली जा रही सवर्ण न्याय यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना सहित 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को भी करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बना हुआ है।

करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रतलाम स्थित राजपूत बोर्डिंग पहुंच गए हैं। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। राजपूत बोर्डिंग और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस का कहना है कि महिपाल सिंह मकराना सहित गिरफ्तार किए गए सभी कार्यकर्ताओं को रिहा किया जा रहा है। हालांकि, जीवन सिंह शेरपुर ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि महिपाल सिंह मकराना से उनकी फोन पर बात हुई है। मकराना ने बताया कि उन्हें अभी भी कार में हिरासत में रखा गया है और पुलिस उनके साथ मौजूद है।

जीवन सिंह शेरपुर ने मांग की है कि सभी कार्यकर्ताओं को राजपूत बोर्डिंग लाया जाए। इसके बाद उनसे चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में चक्काजाम किया जाएगा।

पढ़ें: 907 करोड़ की लागत से बना उज्जैन-बदनावर फोरलेन 18 महीने में उखड़ा, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत

11 नवंबर को पुलिस ने रोकी थी स्वर्ण न्याय यात्रा
उल्लेखनीय है कि 11 नवंबर 2026 की दोपहर रतलाम शहर के राजपूत बोर्डिंग परिसर से भोपाल तक सवर्ण न्याय यात्रा निकालने की तैयारी की गई थी। इसके लिए श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष विजय कौशिक, अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजपूत बोर्डिंग पहुंचे थे।

कार्यकर्ता जैसे ही राजपूत बोर्डिंग परिसर से यात्रा निकालने लगे, पुलिस ने बिना अनुमति यात्रा निकालने की बात कहते हुए उन्हें रोक दिया। इससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस वाहनों में बैठाना शुरू कर दिया।

इसी दौरान करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष विजय कौशिक और कई कार्यकर्ता पैदल ही आगे निकल गए। पुलिस ने उन्हें न्यू रोड स्थित गुरुद्वारे के पास रोक लिया। इसके बाद महिपाल सिंह मकराना सहित 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सैलाना ले जाया गया। वहां से शाम को सभी को जेल भेज दिया गया।

गुरुवार सुबह जीवन सिंह शेरपुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर राजपूत बोर्डिंग पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने बोर्डिंग का गेट बंद करा दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विरोध करते हुए गेट खुलवा दिया। गुरुवार दोपहर तीन बजे तक मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया था। राजपूत बोर्डिंग परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे और आसपास भारी पुलिस बल तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: पिछले 5 दिनों से नहीं उठा कूड़ा, सड़क समेत नाला भी कूड़े से पटा

12 Nov 2026

कटनी: आहूजा लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, 16 दमकल की गाड़ियों ने डाला पानी लेकिन हालात बेकाबू; जानें मामला

12 Nov 2026

फिरोजपुर में मंडियों में उठान में देरी से परेशान आढ़ती और मजदूर, चोरी का भी सता रहा डर

VIDEO: ट्रैफिक पुलिस के सामने ही डग्गामार बसें भर रहीं सवारियां... सरकारी बसें कर रहीं इंतजार

12 Nov 2026

कानपुर: घाटमपुर नेयवेली पावर प्लांट में लगेगी 660 मेगावाट की चौथी यूनिट

12 Nov 2026
विज्ञापन

गोंडा में डीजे में उतरा करंट, किशोर की मौत, आठ लोग झुलसे

12 Nov 2026

VIDEO: दीवाली के बाद फैला प्रदूषण... सड़कों पर किया गया पानी का छिड़काव

12 Nov 2026
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: खाली जमीन पर शौचालय के पास पड़ा मिला बोरिंग मिस्त्री का शव

12 Nov 2026

अमृतसर में ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ कार्यक्रम के तहत लगाया मेडिकल कैंप

12 Nov 2026

श्रद्धालु परिवार ने गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब को भेंट किया कंप्यूटर ट्रैक्टर-ट्रॉली

12 Nov 2026

फरीदाबाद: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

अमृतसर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात

12 Nov 2026

रोहित हत्याकांड: बदायूं में 50 हजार का इनामी वारिस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

डैनी बंडाला ने जंडियाला गुरु में खोला कांग्रेस का नया कार्यालय

12 Nov 2026

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

देवरिया: छठ पर्व को लेकर 50 से अधिक घाटों की सफाई शुरू

12 Nov 2026

कुशीनगर: गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने की गोधन बाबा की पूजा

12 Nov 2026

छठ पर्व: सरयू नदी के थाना घाट पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

12 Nov 2026

देवरिया: विधायक शलभ मणि ने अखिलेश को बताया 'चुनावी हिंदू', पीडीए पर उठाए सवाल

12 Nov 2026

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

12 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: शहर में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र

12 Nov 2026

देवरिया: 24 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद का नियुक्ति पत्र

12 Nov 2026

महराजगंज: गोरखपुर-नौतनवा ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

12 Nov 2026

महराजगंज: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को विधायक ने बांटे डेमो चेक

12 Nov 2026

महराजगंज: 10.12 ग्राम स्मैक के साथ सिद्धार्थनगर का युवक गिरफ्तार

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में देरी पर भड़के डिप्टी सीएम

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश-लक्ष्मी की विसर्जन शोभायात्रा

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे को लेकर अलर्ट रही पुलिस

12 Nov 2026

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed