{"_id":"6aa629755616457d6c005697","slug":"automobile-carrying-schoolchildren-overturns-in-mandla-injuring-16-one-child-referred-to-jabalpur-driver-suspected-to-be-drunk-mandla-news-c-1-1-noi1510-4718643-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडला: नशे में चला रहा था स्कूली बच्चों से भरा ऑटो, पलटने से 16 घायल; एक बच्चे को जबलपुर रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडला: नशे में चला रहा था स्कूली बच्चों से भरा ऑटो, पलटने से 16 घायल; एक बच्चे को जबलपुर रेफर किया
मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र के बनेहरी गांव में शनिवार को स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो में ड्राइवर समेत कुल 17 लोग सवार थे, जिनमें 16 बच्चे शामिल थे। हादसे में सभी 16 बच्चे घायल हुए हैं।
घायलों को तत्काल घुघरी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 11 बच्चों को मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया। घुघरी एसडीएम संस्कार बावरिया ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचे सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। एहतियात के तौर पर एक बच्चे खेमचंद को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
एसडीएम के मुताबिक, खेमचंद के सिर में चोट लगी है और जबड़े की चोट की आशंका है। उसकी आंतरिक चोटों की जांच और बेहतर उपचार के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा जा रहा है। अन्य घायल बच्चे भी होश में हैं और बातचीत कर रहे हैं।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने बताया कि जिला अस्पताल में 11 बच्चे पहुंचे हैं। अधिकांश बच्चों की हालत ठीक है, हालांकि कुछ बच्चों को फ्रैक्चर की शिकायत है। एक बच्चे को सिर में चोट और जबड़े में फ्रैक्चर की आशंका के चलते न्यूरोसर्जन की राय और आगे की जांच के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। बच्चे के वाइटल फिलहाल स्थिर हैं।
हादसे के बाद ऑटो को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मौके पर खड़ा करवा दिया है। ऑटो चालक का डॉक्टरों ने उपचार किया था, लेकिन इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसडीएम ने कहा कि ऑटो चालक और संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।