{"_id":"698c7cb44f090cf5870fbdf0","slug":"sister-in-law-created-obscene-pictures-of-widowed-aunt-with-nephew-got-viral-khandwa-news-c-1-1-noi1224-3939469-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: AI से बनाई थी विधवा चाची की भतीजे संग अश्लील तस्वीरें, महिला की भाभी ही निकली षडयंत्रकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: AI से बनाई थी विधवा चाची की भतीजे संग अश्लील तस्वीरें, महिला की भाभी ही निकली षडयंत्रकारी
मध्य प्रदेश के खंडवा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर, एक विधवा चाची की उसकी भतीजे संग एआई द्वारा अश्लील फोटो बनाकर अपलोड करने का मामला सामने आया था। इसके बाद जावर थाना क्षेत्र की इस ग्रामीण महिला ने इसको लेकर स्थानीय कलेक्टर एवं एसपी को जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन दिया था। पुलिस ने जब उस आवेदन की तफ्तीश शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी निकलकर सामने आई है। इस मामले में महिला के भाई की पत्नी ही आरोपी निकली है, जो कि अपने पति को छोड़, अपने कथित प्रेमी युवक के साथ भोपाल में रह रही थी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के साथ ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मजदूरी करने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसकी बदनामी को रोकने के लिए उससे पैसे की भी मांग आरोपी द्वारा की गई थी। जिस पर इस गरीब और मजबूर महिला ने अपने घर बनाने के लिए रखे 50 हजार रुपए की रकम भी आरोपी के खाते में ट्रांसफर की थी, लेकिन आरोपी विधवा महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उससे और अधिक पैसे की डिमांड कर रहे थे। जिस पर भी पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इधर खंडवा प्रभारी एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि जनसुनवाई में आई महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए साइबर टीम को जांच के आदेश दिए थे, साथ ही इस मामले में अज्ञात आरोपी पर महिला की अश्लील फोटो बनाने और उसे वायरल करने एवं सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर पीड़िता को बदनाम करने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पीड़िता के भाई की पत्नी ही आरोपी निकली है, जिसे पुलिस ने भोपाल से एक युवक के साथ पकड़ा है और उससे पूछताछ जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।