{"_id":"66bac600cee0ebb529097c36","slug":"khandwa-mayors-corporation-council-completes-2-years-now-the-city-will-get-gifts-of-many-big-projects-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1992162-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: महापौर की निगम परिषद के हुए 2 साल पूरे, अब शहर को मिलेंगी कई बड़े प्रोजेक्ट की सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: महापौर की निगम परिषद के हुए 2 साल पूरे, अब शहर को मिलेंगी कई बड़े प्रोजेक्ट की सौगातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:40 AM IST
Link Copied
खंडवा नगर निगम में महापौर अमृता अमर यादव के कार्यकाल के दो साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने एमआईसी सदस्यों सहित प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी परिषद द्वारा बीते 2 सालों में करवाए गए कामों को जनता के सामने रखा। महापौर ने बताया कि उन्होंने शहर को व्यवस्थित बनाने को लेकर जी-तोड़ कोशिश की है। हालांकि यह समय शहर को पटरी पर लाने के लिए काफी कम था, फिर भी आने वाले तीन सालों में शहर विकास की योजनाओं को अमल में लाने के लिए स्पीड बढ़ाई जाएगी। बता दें कि उनके पास एमआईसी सदस्यों, निगम के अफसर व कर्मियों के अलावा पार्षदों की एक बड़ी टीम है, तो वहीं नर्मदा की नई पाइप लाइन अमृत-2 और अटल सरोवर के साथ नालों को पक्का करने जैसे मुद्दे उनकी उपलब्धि रहे हैं।
हुआ है शहर की आंतरिक सड़कों का सुधार
इस दौरान महापौर अमृता अमर यादव ने बताया कि शहर में लंबे समय से अटके हुए ऐसे कई काम थे, जो उनकी परिषद में पूरे किए गए हैं। जिनमें शहर के अटल सरोवर पर अटल जी की प्रतिमा लगाई गई है तो वहीं, विश्व स्तरीय स्विमिंग पूल का लोकार्पण भी प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा हाल ही में किया गया है। नगर निगम ने अपने 2 साल के कार्यकाल में शहर की आंतरिक सड़कों के सुधार का कार्य करने के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर का कार्य भी अपने अंतिम रुप में चल रहा है। वहीं राजस्व की बात करें तो, खंडवा निगम ने राजस्व वसूली के अभियान को तो तेज किया ही है, वहीं भविष्य में शहर के मध्य बड़े मार्केट बनाकर, निगम को आर्थिक रूप से मजबूत करने की योजना पर भी काम चल रहा है ।
निगम कार्यालय के भवन का होगा व्यावसायिक उपयोग
निगम के आयोजन के दौरान शहर की प्रथम नागरिक और महापौर अमृता अमर यादव ने बताया कि दो साल में मैं लगातार शहर विकास के बारे में ही सोचती रही। शुद्ध पेयजल सबसे बड़ा चेलेंज था। चारखेड़ा पाइप लाइन प्रोजेक्ट में 137 करोड़ का काम तेजी से करवाया जा रहा है। लोगों को इससे राहत मिलेगी। सात साल से बन रहे स्वीमिंग पूल को अंतिम रूप दिया। 497 लाख रुपए की नई सड़कों का सीमेंटीकरण करवाया गया है। तो वहीं अमृता यादव की जागरूक सोच यहीं से जानी जा सकती है कि जलेबी चौक से रेलवे स्टेशन तक की सड़क को सीसी रोड में कन्वर्ट कराना है। जिससे आने वाले पचास सालों तक भी सड़क खराब ही नहीं होगी। हालांकि आने वाले 3 सालों में इसको लेकर प्लानिंग होगी। साथ ही नए निगम कार्यालय का निर्माण और वर्तमान भवन की जगह मार्केट बनाकर निगम की आय बढ़ाने के काम पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं मास्टर प्लान एवं रिंग रोड निर्माण पर फोकस के साथ ही घंटाघर चौराहे का रिनोवेशन भी किया जाएगा।
सिटी बस प्रोजेक्ट को लेकर आ रही तकनीकी समस्याएं
महापौर यादव ने बताया कि शहर में सिटी बस चलाने के प्रोजेक्ट में कुछ अवरोध जरूर आ रहे हैं, लेकिन इसके लिए किसी फायनेंसर या बेरोजगार युवाओं को लोन दिलाकर काम शुरू किया जाएगा। इसका दो तीन बार प्रोजेक्ट भी तैयार हुआ, लेकिन कुछ तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। हालांकि निगमायुक्त नीलेश दुबे ने इस मुद्दे पर फोकस करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे व पार्षदगणों के अलावा स्थानीय भाजपा नेताओं व सरकारी प्रशासन का उन्हें सहयोग मिल रहा है। इसी के चलते शहर विकास तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। अगले तीन सालों में शहर की चमक और तेज होगी। वहीं इस आयोजन में सांसद प्रतिनिधि अमर यादव, आशीष चटकेले, सोमनाथ काले, नीलेश दुबे, सुनील जैन भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।