Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   After the earthquake, the collector wrote a letter for technical investigation

खरगोन: भूकंप के बाद प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील इलाकों का तत्काल निरीक्षण कराने के दिए निर्देश

Sat, 14 Nov 2026 05:11 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 05:11 PM IST
After the earthquake, the collector wrote a letter for technical investigation

खरगोन जिले में शनिवार सुबह 9:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। खरगोन तहसील सहित गोगावां, भगवानपुरा, झिरन्या, महेश्वर, भीकनगांव और अन्य क्षेत्रों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 18 अक्टूबर 2026 को भी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय मौसम विभाग भोपाल ने भूकंप की तीव्रता 3.0 होने की पुष्टि की थी। एक माह के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस होने से आमजन में चिंता बढ़ गई है। लोगों की सुरक्षा और क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर गुरु प्रसाद ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें: दो मासूम बच्चों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत; कोहराम

तकनीकी दल से जांच कराने के लिए लिखा पत्र
भूकंप की स्थिति का तकनीकी परीक्षण और विश्लेषण कराने के लिए कलेक्टर ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), मध्य प्रदेश इकाई भोपाल और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल के अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से जिले के भूकंप संवेदनशील क्षेत्रों का तकनीकी दल से तत्काल निरीक्षण और विश्लेषण कराने के साथ ही आवश्यक अभिमत देने का अनुरोध किया गया है। इसका उद्देश्य भूकंप की स्थिति को समझना, आमजन को जागरूक करना और भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाना है।

कलेक्टर ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील
कलेक्टर गुरु प्रसाद ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि भूकंप के झटके महसूस होने पर घबराएं नहीं, बल्कि संयम और सतर्कता बरतें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। भूकंप के दौरान और उसके बाद सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नागरिक स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी भूकंप से बचाव के उपायों की जानकारी दें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

भूकंप से बचाव के लिए इन सावधानियों का रखें ध्यान

  • घर के अंदर होने पर भूकंप के झटके महसूस होते ही मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे बैठ जाएं और सिर व गर्दन को हाथों से ढंक लें।

  • खिड़कियों, कांच, अलमारी, पंखे और भारी सामान से दूर रहें।

  • झटके महसूस होने के दौरान सीढ़ियों या लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।

  • बाहर होने पर भवनों, बिजली के खंभों, पेड़ों और बड़ी दीवारों से दूर खुले स्थान पर चले जाएं।

  • वाहन चला रहे हों तो सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर उसके अंदर ही रहें। पुल, फ्लाईओवर और बिजली की लाइनों से दूरी बनाए रखें।

  • झटके रुकने के बाद क्षतिग्रस्त भवनों में प्रवेश न करें। गैस और बिजली की आपूर्ति की सावधानीपूर्वक जांच करें।

  • आपात स्थिति में प्रशासन और संबंधित आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: मंधना चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो चालक की दबंगई, जीटी रोड हाईवे पर लगा रहे हैं वाहन

14 Nov 2026

कानपुर: बिजली जाते ही बंद हो जाते हैं मंधना चौराहे के सीसीटीवी कैमरे

14 Nov 2026

कानपुर: ‘आओ मिलकर यह काम करें, सबसे पहले स्व-गणना करें', छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

14 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचा श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण, यहीं से शुरू हुआ धार्मिक अभियान

14 Nov 2026

शनिवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पंजाब-दिल्ली से पहुंच रहे भक्त; घर बैठे करें माता रानी के दर्शन

14 Nov 2026
विज्ञापन

सिया हत्याकांड: सजा की तारीख टली तो फफक पड़ी मां, न्याय के इंतजार में परिवार

14 Nov 2026

हांसी में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, जागरूकता का दायरा बढ़ा

14 Nov 2026
विज्ञापन

पानीपत एसपी ने देर रात सड़कों पर उतरकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, नाकों का किया औचक निरीक्षण

14 Nov 2026

Video: वकीलों के विधानसभा घेराव को लेकर सुरक्षा सख्त, विधानसभा मार्ग पर बैरिकेडिंग

14 Nov 2026

Video: छठ पूजा के लिए झूलेलाल घाट तैयार, सुरक्षा के विशेष इंतजाम

14 Nov 2026

Video: मंडी में 150 रुपये का गन्ना, बाजार में पहुंचते ही 300 तक कीमत

14 Nov 2026

मेरठ: सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन घोषित

14 Nov 2026

मेरठ: सीएम की रैली से पहले हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही नजरबंद, घर पर तैनात रही पुलिस

14 Nov 2026

मेरठ: मृतक बेटे को इंसाफ दिलाने की आस में सीएम की सभा में पहुंचा रिटायर्ड जवान, मुख्यमंत्री से मिलने की उम्मीद

14 Nov 2026

पीलीभीत: झोपड़ी में आग लगाने का आरोप, एक गाय जलकर मरी, दूसरी झुलसी

14 Nov 2026

Video: बीरबल साहनी संस्थान में मनाया गया संस्थापक दिवस

14 Nov 2026

भिवानी में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव विजय दहिया ने मॉडल संस्कृति, पीएमश्री स्कूल मुखियाओं की ली बैठक

14 Nov 2026

पीलीभीत: जनगणना 2027 को लेकर निकली जागरूकता रैली, सटीक गणना का दिया संदेश

14 Nov 2026

VIDEO: साइबेरिया सहित मध्य एशिया से जोधपुर झाल पहंुचने लगे प्रवासी पक्षी

14 Nov 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 40 यात्रियों की बची जान

14 Nov 2026

VIDEO: कोहरे ने दी सर्दी की दस्तक, सुबह हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

14 Nov 2026

VIDEO: एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को इस सीजन का पहला कोहरा

14 Nov 2026

भिवानी में छठ महापर्व पूजा के लिए जूई नहर के समीप सजने लगा घाट

14 Nov 2026

कानपुर: कोहरे की चादर में लिपटा कुरसौली क्षेत्र, मकान...पेड़ और खेत भी धुंधले नजर आए

14 Nov 2026

Video: डालीगंज जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

14 Nov 2026

औरैया: हाईवे के पास बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, टीनशेड के पाइप से फंदा लगाकर दी जान

14 Nov 2026

कानपुर: मान्यवर कांशीराम ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में कम रही मरीजों की संख्या

14 Nov 2026

कानपुर: चौराहे के पास खुलेआम रखी हैं भगवान की मूर्तियां, लोगों की आस्था को पहुंच रही ठेस

14 Nov 2026

कानपुर: नेताजी नगर में महीनों से खराब पड़ा सरकारी नल, जंग खाकर गलने लगे लोहे के पाइप

14 Nov 2026

कानपुर: चकेरी में मनोज इंटरनेशनल होटल से श्यामनगर पुल तक सड़क पर फैली गिट्टियां और बजरी

14 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed