Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Questions raised over quality of food served in Maheshwar hotels and restaurants

एमपी: महेश्वर के होटल-रेस्टोरेंट में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता पर सवाल, खाद्य विभाग ने निलंबित किए लाइसेंस

Wed, 18 Nov 2026 06:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Nov 2026 06:49 PM IST
सार

पर्यटन नगरी महेश्वर के कुछ होटल और रेस्टोरेंट समेत खरगोन जिले के 15 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। खाद्य पदार्थों के नमूने अमानक मिलने और सुधार सूचना का पालन नहीं करने पर विभाग ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
MP: Questions raised over quality of food served in Maheshwar hotels and restaurants
होटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश-विदेश से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाली पर्यटन नगरी महेश्वर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खरगोन जिले में कार्रवाई करते हुए 15 प्रमुख होटल, भोजनालय और रेस्टोरेंट के खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। इनमें महेश्वर के कुछ प्रतिष्ठान भी शामिल हैं।

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार, खाद्य पदार्थों के नमूने अमानक पाए जाने और पूर्व में जारी सुधार सूचना का निर्धारित समय में पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

निलंबन अवधि में कारोबार पर रोक
खाद्य लाइसेंस निलंबित होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों का निर्माण, विक्रय, बिक्री के लिए प्रदर्शन और फूड सर्विस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि में कारोबार करते पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर लाइसेंस निरस्त भी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर घमासान, आसाराम आश्रम ने अधिग्रहण के खिलाफ खोला मोर्चा

पर्यटन नगरी में खाद्य सुरक्षा बड़ी चुनौती
महेश्वर धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल के रूप में देशभर में पहचान रखता है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं, जो स्थानीय होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता, सामग्री का सुरक्षित रखरखाव और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है। खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित जांच और स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।

15 दिन में फिर होगी जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, निलंबित प्रतिष्ठानों का आगामी 15 दिनों में दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। अब देखना होगा कि विभाग की यह कार्रवाई खाद्य प्रतिष्ठानों में गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों को सुधारने में कितनी प्रभावी साबित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed