फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: MP investigation confirms toxic chemicals in two more cough syrups, irregularities in Re-Life and

Cough Syrup: दो और कफ सिरप में मिला जहरीला केमिकल, जांच में री-लाइफ और रेस्पिफ्रेश TR में पाई गई गड़बड़ी

Mon, 06 Oct 2025 06:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 06 Oct 2025 06:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में 16 बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप की जांच जारी है। राज्य की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा कराई गई नई जांच रिपोर्ट में दो और कफ सिरप- ‘री-लाइफ’ और ‘रेस्पिफ्रेश टीआर’ में खतरनाक रसायन डायएथिलीन ग्लायकॉल (DEG) की मानक से कई गुना अधिक मात्रा पाई गई है। दोनों ही सिरप गुजरात में निर्मित हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: MP investigation confirms toxic chemicals in two more cough syrups, irregularities in Re-Life and
कफ सिरप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में बच्चों की संदिग्ध मौतों के बाद प्रदेश में खांसी की दवाओं की जांच का दायरा और भी बड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा कराई गई नई जांच रिपोर्ट में दो और कफ सिरप- ‘री-लाइफ’ और ‘रेस्पिफ्रेश टीआर’ में खतरनाक रसायन डायएथिलीन ग्लायकॉल (DEG) की मानक से कई गुना अधिक मात्रा पाई गई है। दोनों ही सिरप गुजरात में निर्मित हैं। यह वही रसायन है जो पहले से प्रतिबंधित तमिलनाडु निर्मित कोल्ड्रिफ सिरप में भी पाया गया था और जिसे बच्चों में किडनी फेल और न्यूरोलॉजिकल डैमेज जैसी घातक स्थितियों के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या सामने आया जांच में?
26 से 28 सितंबर 2025 के बीच छिंदवाड़ा में की गई औषधि निरीक्षण कार्रवाई के तहत 19 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए थे। सोमवार को आई रिपोर्ट में 4 सिरप असुरक्षित पाए गए। स्वीकृत मानक के अनुसार, DEG की अधिकतम मात्रा 0.1% होनी चाहिए, लेकिन इन सिरप में यह कहीं अधिक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तीन सिरप निकले खतरनाक

  • मध्यप्रदेश की रिपोर्ट में तमिलनाडु से आए कोल्ड्रिफ (Coldrif) बैच नंबर SR-13 में 46.2% डायएथिलिन ग्लायकॉल (DEG) का पुष्टि हुई है। जबकि, तमिलनाडु से आई रिपोर्ट में कोल्ड्रिफ सिरप में 48.6% DEG का पुष्टि हुई थी।
  • गुजरात के राजकोट से आए री लाइफ सिरप (Relife) बैच नंबर LSL25160 में 0.616% डायएथिलिन ग्लायकॉल (DEG) का पुष्टि हुई है।
  • गुजरात के अहमदाबाद से आए रेस्पिफ्रेस टीआर (Respifresh TR) सिरप बैच नंबर R01GL2523 में 1.342% डायएथिलिन ग्लायकॉल (DEG) का पुष्टि हुई है।


इन दवाओं पर पहले लग चुकी है रोक
कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस जैसे सिरप पहले ही प्रतिबंधित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, इंदौर की फार्मा कंपनी द्वारा बनाई गई डिफ्रॉस्ट सिरप को भी बाजार से वापस मंगाने के निर्देश दिए गए हैं। आर्क फार्मास्यूटिकल्स, इंदौर को कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है।



यह भी पढ़ें-कफ सिरप कांड में CM का बड़ा एक्शन; ड्रग कंट्रोलर हटाए गए, डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन अफसर निलंबित

अब इन दो रसायनों को लेकर भी चेतावनी
राज्य सरकार ने दवा कारोबार से जुड़े सभी अधिकारियों, निरीक्षकों और मेडिकल कॉलेजों को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें क्लोरफेनिरामाइन मलेट और फिनाइलफ्रिन एचसीएल के उपयोग को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है। ये रसायन अक्सर कफ सिरप में उपयोग होते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह पर बच्चों में गंभीर असर डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें-दवा कंपनी का सच तलाशने तमिलनाडु जाएगा विशेष जांच दल, 16 बच्चों की मौत; लगातार बढ़ रहा आंकड़ा

जांच और कार्रवाई में तेजी
राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में औषधि निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। जिस भी दवा या सिरप पर संदेह है, उसे तुरंत बाजार से हटाने का आदेश दिया जा रहा है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले की तह तक जाने के लिए जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और मंडला जिलों के औषधि निरीक्षकों को मिलाकर एक विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया है। यह टीम यह तय करेगी कि किन स्तरों पर चूक हुई और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई बनती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed