फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: BJP Defends Election Commission, Accuses Congress of Double Standards, Targets Rahul-Priyanka

खंडवा: चुनाव आयोग के बचाव में उतरे सुरेंद्र शर्मा, कांग्रेस पर दोहरी नीति का आरोप, राहुल-प्रियंका को घेरा

Sat, 10 Oct 2026 04:56 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 04:56 PM IST
Khandwa: BJP Defends Election Commission, Accuses Congress of Double Standards, Targets Rahul-Priyanka
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग का बचाव किया। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया और दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित बदसलूकी की निंदा की। शर्मा ने कांग्रेस पर पाकिस्तान से प्रेरणा लेने का आरोप भी लगाया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सवाल उठाते हुए सुरेंद्र शर्मा ने पूछा कि निष्पक्ष चुनाव कराना और मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना क्या अपराध है? उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मृत व्यक्तियों और दूसरी जगह जा चुके लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया अपना रहा है।

शर्मा ने कांग्रेस पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि केरल, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने पर उसे चुनाव आयोग और ईवीएम से कोई शिकायत नहीं होती लेकिन चुनाव में हार मिलने पर वह इन्हीं पर सवाल उठाने लगती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि धूल उसके चेहरे पर है लेकिन वह आईना साफ करने में जुटी है। भाजपा नेता ने हालिया चार राज्यों के उपचुनावों का जिक्र करते हुए एनडीए की जीत और कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को दिशाहीन बताते हुए उसकी रणनीति पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें: दमोह: अभाना में तेज रफ्तार बस ने चार छात्राओं को रौंदा, दो की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर किया चक्काजाम

राहुल-प्रियंका के प्रदर्शन पर सवाल
दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को लेकर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है लेकिन इसकी भी कुछ मर्यादाएं होती हैं। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित बदसलूकी की निंदा की। शर्मा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला अधिकारों और पितृसत्तात्मक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं से महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित दुर्व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कांग्रेस नेताओं के आचरण पर सवाल उठाए।

पाकिस्तान से प्रेरणा लेने का आरोप
सुरेंद्र शर्मा ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के व्यवहार का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी और कांग्रेस की महिला नेताओं का रवैया भी इसी तरह का था। भाजपा नेता ने कांग्रेस पर पाकिस्तान से प्रेरणा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में काम करने वाले नेताओं को देश की लोकतांत्रिक और सामाजिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। शर्मा के इन बयानों के बाद चुनाव आयोग, मतदाता सूची और दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कालिंदी कुंज बॉर्डर बंद, फ्लाईओवर पर भीषण जाम

10 Oct 2026

Video: विधायक रामचंद्र यादव ने पंचायत में सुनीं किसानों की समस्याएं, ज्ञापन लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

10 Oct 2026

Video: बहराइच में मटेरा चौराहे पर पलटा पेट्रोल टैंकर, पेट्रोल भरने उमड़ी भीड़

10 Oct 2026

Video: कामाख्या धाम में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, घाटों की सफाई के निर्देश

10 Oct 2026

सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली-एनसीआर में भारी जाम

10 Oct 2026
विज्ञापन

रोहतक में कई नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट, टोल से युवाओं को लाैटा रही पुलिस

10 Oct 2026

रटना बंद करो, कॉन्सेप्ट की अंडरस्टैंडिंग पर ध्यान दो : आईआरएस सचिन अहलावत

10 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: समागम के लिए एचआरटीसी हमीरपुर डिपो ने चलाईं 55 विशेष बसें

धर्मशाला: योग क्रियाओं से हुई फिट कांगड़ा 2026 के दूसरे दिन की शुरुआत

10 Oct 2026

मंडी: 19 केंद्रों में होंगी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की अनुपूरक परीक्षाएं, फाइनल डेटशीट जारी

10 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में दर्दनाक हादसा, रिश्तेदारी में आए युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

10 Oct 2026

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन साफ रहेगा मौसम

10 Oct 2026

कानपुर: बिठूर में पितृ अमावस्या पर भी बंद रहे महिला वस्त्र परिवर्तन कक्ष

10 Oct 2026

कानपुर: गंगा का जलस्तर घटा, ब्रह्मखूंटी मंदिर से हटा पानी

10 Oct 2026

नाव संचालन की छूट मिलते ही सुरक्षा नियमों की अनदेखी, केदार घाट पर बिना लाइफ जैकेट नौकायन; VIDEO

10 Oct 2026

स्वर्ण कला केंद्र में फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा, VIDEO

10 Oct 2026

सिविल अस्पताल पठानकोट में बने नशा छुड़ाओ केंद्र निकट नशा करने वाले 8 युवक पुलिस ने दबोचे

लखीमपुर खीरी: संदिग्ध हालात में रिटायर्ड दरोगा की मौत, पुलिस ने पुत्र को हिरासत में लिया

10 Oct 2026

फर्रुखाबाद में चोरों का दुस्साहस, एक ही रात में चार घरों में बड़ी चोरी

10 Oct 2026

Video: बाराबंकी में युवक की कार में लगी आग, जिंदा जला, चार महीने पहले खरीदी थी कार

10 Oct 2026

कानपुर: नवरात्र में कूष्मांडा मंदिर परिसर में नहीं घुस सकेंगे दो पहिया वाहन

10 Oct 2026

फतेहाबाद में 9 माह में डायल 112 पर 61609 लोगों ने मांगी मदद, 56,976 मामलों में आठ मिनट के भीतर मौके पर पहुंचीं पुलिस टीमें

10 Oct 2026

Video: गोंडा में सरयू घाटों पर उमड़ी भीड़, तर्पण कर पितरों को दी विदाई

10 Oct 2026

Video: सीतापुर में पितृ विसर्जन अमावस्या पर नैमिषारण्य में उमड़े श्रद्धालु, चक्रतीर्थ और गोमती में किया स्नान

10 Oct 2026

Video: इंद्रेश कौशिक बोले- प्रेमानंद जी महाराज को कलियुग का साक्षात भगवान मानते हैं श्रद्धालु

10 Oct 2026

दमोह में हादसा: ऑटो में लगी लोहे की चादर बाइक सवार की गर्दन में घुसी, नसें कटीं; गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

10 Oct 2026

सीजी: मरवाही में शासकीय जमीन पर चला बुलडोजर, दुर्गा पंडाल के सामने से हटाया अतिक्रमण

10 Oct 2026

इटावा: भरथना में रेगुलेटर लीकेज से लगी भीषण आग, श्राद्ध का खाना बना रहीं दो महिलाओं समेत चार झुलसे

10 Oct 2026

कानपुर विद्या मंदिर की छात्राओं के कृषि मॉडल को एक ब्लॉक में लागू करने की तैयारी

10 Oct 2026

रेवाड़ी में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed