फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   3000 litres liquor hidden in backwater of dam was seized

एमपी: खंडवा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, नदी के पानी में ड्रमों में छिपा रखा था 3 हजार लीटर महुआ लहान

Tue, 01 Sep 2026 05:49 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 05:49 PM IST
3000 litres liquor hidden in backwater of  dam was seized

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इंदिरा सागर डैम के बैकवॉटर और जंगलों में छिपाकर रखे गए करीब 3,600 लीटर से अधिक महुआ लहान और अवैध शराब को जब्त कर नष्ट किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। शराब माफिया ने नदी के पानी के भीतर ड्रमों में और जंगल में झाड़ियों के बीच शराब बनाने का सामान और लहान छिपा रखा था।

ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। ओंकारेश्वर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम नाव के जरिए डुकिया जिल्हार और ग्राम गुजरी के जंगल क्षेत्र में पहुंची। यहां कच्ची महुआ शराब बनाने के पांच अवैध अड्डों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को 70 से 80 छोटे-बड़े ड्रमों में करीब 3,000 लीटर महुआ लहान मिला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है।

शराब बनाने वालों ने महुआ लहान से भरे ड्रमों को नर्मदा नदी में पानी के भीतर छिपा रखा था। इसके अलावा जंगल में झाड़ियों के बीच भी लहान और शराब बनाने का सामान छिपाया गया था। पुलिस टीम ने इंदिरा सागर डैम के बैकवॉटर क्षेत्र में नाव के जरिए पहुंचकर ड्रमों को बाहर निकाला। मौके पर पंचनामा तैयार करने के बाद बरामद महुआ लहान को नष्ट कर दिया गया। जंगल और बैकवॉटर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया।

पढ़ें: पहले अफसरों को फंसाया, फिर बिल्डर-ठेकेदार बने टारगेट...कौन है हनीट्रैप की मास्टरमाइंड श्वेता जैन?

पुलिस के अनुसार, बीते चार दिनों में अवैध शराब से जुड़े 83 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 638.54 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 25 हजार 290 रुपये आंकी गई है। पुलिस की ओर से होटल और ढाबों समेत अन्य स्थानों की भी लगातार जांच की जा रही है। दुकानदारों को अवैध शराब की बिक्री से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। शराब दुकानों के आसपास संचालित अहातों पर भी कार्रवाई कर उन्हें बंद कराया जा रहा है।

खंडवा ग्रामीण एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि जिले में करीब एक सप्ताह से अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब 3,600 लीटर से अधिक अवैध शराब और महुआ लहान जब्त किया जा चुका है। इसकी बाजार कीमत करीब 5 से 10 लाख रुपये आंकी गई है। एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब बनाने और छिपाने के लिए अपनाए जा रहे नए तरीकों पर भी पुलिस की नजर है।

वहीं, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान अवैध शराब से जुड़ी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद तीन बिंदुओं को कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया। इनमें कच्ची शराब बनाने वाले, महुआ लहान तैयार करने वाले और ठेकेदारों द्वारा गांवों में अवैध रूप से शराब बेचने वाले शामिल हैं। पुलिस और आबकारी विभाग को इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या में शुरू हई हल्की बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी जारी

01 Sep 2026

Meerut: सत्यकाम स्कूल में आर्य समाज ने कराया वेद प्रचार, छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने यज्ञ में लिया भाग

01 Sep 2026

मेरठ में एथलेटिक्स नेशनल से पहले स्टेडियम में पहुंचे जरूरी इक्विपमेंट, 2 सितंबर को 425 एथलीट दिखाएंगे दमखम

01 Sep 2026

Meerut: बिजली विभाग के भ्रष्टाचार के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, एमडी हाइडल कार्यालय पर फूंका भ्रष्टाचार का पुतला

01 Sep 2026

मेरठ: भाकियू महापंचायत से पहले गणेश और मां सरस्वती की पूजा, रागिनी अंदाज में हुआ भगवान का स्वागत

01 Sep 2026
विज्ञापन

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा, 7 सितंबर तक चलेगा धरना

मेरठ में 2 सितंबर को होगी नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता, विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी स्टेडियम में कर रहे अभ्यास

01 Sep 2026
विज्ञापन

आईसीएससी नोशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम की जीत, सोफिया स्कूल की 12 छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

01 Sep 2026

तोपखाना स्थित जैन मंदिर में सौरभ सागर महाराज का मंगल प्रवेश, जैन समाज के लोगों ने किया स्वागत

01 Sep 2026

VIDEO: बाइक सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उछलकर सड़क किनारे गिरे; महिला की माैत

01 Sep 2026

राहत की आस नहीं, देहरादून बारिश का सिलसिला जारी

01 Sep 2026

धर्मपुर चौक से निकली भव्य कलश यात्रा, सामूहिक डमरू वादन ने बांधा समां

01 Sep 2026

सोलन में अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, फोरलेन से भी हटाया जा रहा कब्जा

01 Sep 2026

कानपुर: पनकी एमआईजी में बारिश बनी आफत, सड़कें बनीं तालाब

01 Sep 2026

अयोध्या में सरकारी गल्ला विक्रेताओं ने निकाली धन्यवाद यात्रा

01 Sep 2026

सिरमौर: नैनाटिक्कर स्कूल में उपनिदेशक डॉ. मदन लाल का औचक निरीक्षण, खिलाड़ियों की सुविधाओं का लिया जायजा

01 Sep 2026

लखीमपुर खीरी: राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर का विरोध, कांग्रेस नेताओं ने निकाला मार्च

01 Sep 2026

खाटू श्याम दंडवत यात्रा: रेनू हरिवंशी छिलरो गांव पहुंची, ग्रामीणों ने किया स्वागत

बहराइच में नेपालगंज रोड से नियमित ट्रेन सेवा शुरू, पहले दिन 201 यात्रियों ने किया सफर

01 Sep 2026

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

राणी सती मंदिर से निकली कलश यात्रा

01 Sep 2026

जिला अस्पताल में कीचड़ व पानी के बीच पर्चा बनवा रहे मरीज

01 Sep 2026

हरियाणा मानसून सत्र में प्रश्नकाल में उठे विकास से जुड़े मुद्दे, सरकार ने दी जानकारी

लखनऊ में सपा मुख्यालय के सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भाजपा को घेरते हुए लगाया गया पोस्टर

01 Sep 2026

जींद के नरवाना में बस और कंबाइन की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचीं सवारियां

01 Sep 2026

लखनऊ के कई इलाकों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

01 Sep 2026

बहराइच में बाघ ने 32 साल के युवक को बनाया निवाला, लाश देख कांप गए लोग

01 Sep 2026

कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर नाजिम की मौत

01 Sep 2026

मकान में पटाखों का जखीरा मिला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

01 Sep 2026

बंदी सिखों की रिहाई को लेकर सात दिन से धरना जारी, सरकार से जल्द रिहाई की मांग

01 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed