{"_id":"67f6a1e8169742d7a209f7c6","slug":"indecent-comment-made-on-power-center-old-khermai-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2818319-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: शक्ति का केंद्र बूढ़ी खेरमाई पर की अशोभनीय टिप्पणी, आस्था रखने वाले लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: शक्ति का केंद्र बूढ़ी खेरमाई पर की अशोभनीय टिप्पणी, आस्था रखने वाले लोगों ने किया प्रदर्शन
जबलपुर के शक्तिपीठ के रूप में पहचानी जाने वाली बूढ़ी खेरमाई लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। बूढ़ी खेरमाई पर एक विशेष समुदाय के युवक ने व्हाट्सअप आईडी से अशोभनीय मैसेज किया है। धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचने के कारण लोगों ने विरोध में सराफा चौक पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। हनुमानताल पुलिस ने अज्ञात आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक के संबंध में पतासाजी कर रही है।
गौरतलब है कि हनुमानताल स्थित प्राचीन बूढ़ी खेरमाई मंदिर शहर में रहने वाले हिंदू समुदाय की लिए आस्था का केंद्र है। बड़ी संख्या में लोग रोजाना दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं। नवरात्र तथा अन्य धार्मिक त्योहार के अवसर पर बूढ़ी खेरमाई मंदिर में मेला लगता है। सोशल मीडिया में शक्ति का केंद्र बूढ़ी खेरमाई पर विवादित टिप्पणी किए जाने के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने सराफ चौक में एकत्र होकर घटना का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दलबल के साथ पहुंच गए थे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
सीएसपी गोहलपुर सुनील नेमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशिफ अंसारी ने व्हाट्सअप में बनी आईडी से गत दिवस बूढ़ी खेरमाई के संबंध में विवादित टिप्पणी की थी। हिंदूवादी संगठन ने विरोध करते हुए आरोपी युवक के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हनुमानलात पुलिस ने अज्ञात आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।