{"_id":"67e8d7c92862f5508902eedb","slug":"video-of-vyapam-whistle-blower-ashish-chaturvedi-surfaced-rti-activist-is-banging-his-head-on-the-wall-got-into-a-fight-with-tamil-nadu-police-who-reached-his-house-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2779415-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Vyapam Scam: व्हिसल ब्लोअर आशीष और पुलिस के बीच झड़प, गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को पहुंचाई चोट, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vyapam Scam: व्हिसल ब्लोअर आशीष और पुलिस के बीच झड़प, गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को पहुंचाई चोट, Video
व्यापमं के व्हिसिल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी का आक्रामक वीडियो सामने आया है। आशीष चतुर्वेदी के घर पर वारंट तामील कराने पहुंची पुलिस के साथ विवाद हुआ। इस दौरान आशीष ने अपने आप को बचाने के लिए खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसको पकड़ लिया और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया।
वीडियो में देखा गया कि, 'सोफे पर बैठे RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी से SI आशीष शर्मा कहा- आप चल रहे हैं क्या? आशीष ने जवाब में कह रहा है- मेरा वकील आ रहा है 15 मिनट रुक जाओ। जैसे ही SI ने दोबारा आशीष से पूछा- आप चल रहे हैं क्या? इस पर आशीष गुस्सा गया और खुद को चोट पहुंचाने के लिए दीवार पर अपना सिर पटकने लगा। तभी मौके पर मौजूद SI आशीष शर्मा ने उसे रोकने के लिए जोर से पकड़ लिया। वहीं आशीष की मां भी आशीष को रोकने की कोशिश करती रही। इस दौरान सामने खड़ा एक कांस्टेबल भी आगे आया और वीडियो बनाने वाले साथी से थाने कॉल करने को कहा।' बाद में खुद ही कांस्टेबल कॉल करने के साथ आशीष को रोकने की कोशिश करता है। घटना में RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी भी हो घायल हो गया। पुलिस ने आशीष का मेडिकल कराया है।
बता दें मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले में हुई गड़बड़ी का खुलासा करने वाले RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी की कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील कराने पुलिस पहुंची थी। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई। विवाद बढ़ा तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को चोट आई है और पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस का कहना है कि पूर्व में भी तीन बार आशीष के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके थे, लेकिन उनके पेश न होने पर पुलिस वारंट तामील के लिए झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्र बदनी स्थित उनके घर पहुंची थी। तभी आशीष भड़क गए और उन्होंने अपने पिता के साथ पुलिसकर्मी को धक्का दिया। इसके बाद झांसी रोड थाना पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायल सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं आशीष को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। इससे पूर्व तीन चार बार आशीष के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं, लेकिन गिरफ्तारी से बचने आशीष वारंट की तारीख से पहले गायब हो जाता था। विगत 24 फरवरी, 6 मार्च और 20 मार्च को भी आशीष गायब हो चुका है। इसी के लिए पुलिस उनके घर वारंट तामील के लिए पहुंची थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।