फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: A young man was shot dead in a dispute over a platform

Chhatarpur News: महाराजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छह घायल; चबूतरे को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 30 Mar 2025 10:30 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 10:30 AM IST
सार

महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरवा में चबूतरे के विवाद में दबंगों ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Chhatarpur News: A young man was shot dead in a dispute over a platform
घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के थाना महाराजपुर क्षेत्र ग्राम खिरवा में चबूतरे के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। चबूतरे को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूरसे पक्ष के युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को डायल 100 के जरिये जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


युवक की गोली मारकर हत्या, आधा दर्जन लोग घायल, चबूतरे को लेकर हुआ था विवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम ख़िरवा में दोपहर के समय चबूतरे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। देर रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इस विवाद में छह लोग घायल हुए हैं। यह घटना देर रात करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है।
 

ये भी पढ़ें- फ्रेंचाइजी देकर 8.30 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, एमपी से महाराष्ट्र तक बिछाया जाल


घटना और मामले की जानकारी के बाद महाराजपुर थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला है कि करीब 12 से अधिक लोगों के ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मारपीट की। अब पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक नीरज दीक्षित भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्हाेंने घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed