फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   woman drank phenyl and was wandering to complain about physical abuse and molestation of children

Gwalior News: जनसुनवाई में महिला ने पिया फिनाइल, शारीरिक शोषण और बच्चों से छेड़छाड़ की शिकायत करने भटक रही थी

Tue, 01 Jul 2025 09:49 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 01 Jul 2025 09:49 PM IST
woman drank phenyl and was wandering to complain about physical abuse and molestation of children
ग्वालियर जिले में मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई के दौरान एक 35 वर्षीय महिला ने एसपी ऑफिस में फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को तत्काल इलाज के लिए जेएएच के पॉइजन वार्ड में भर्ती कराया गया है। पीड़िता लंबे समय से अपने और बच्चों के साथ हुई गलत हरकत की शिकायत दर्ज कराने माधौगंज थाना और महिला थाना के चक्कर काट रही थी, लेकिन पुलिस  मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी। इससे गुस्साई महिला एसपी ऑफिस में चल रही जनसुनवाई में पहुंची और आत्महत्या करने का प्रयास किया। 

पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी 35 वर्षीय महिला की शादी वर्ष 2009 में सिकंदर कंपू निवासी एक युवक से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 15 साल की बेटी और एक 13 वर्षीय का बेटा है। साल 2021 में पति की मौत के बाद महिला मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले दिल्ली के उसके परिचित आशीष मेहता और पुनीत कुमार उसे और उसके बच्चों को पढ़ाई व काम के बहाने अपने साथ ले गए थे। लेकिन, रास्ते में दोनों ने उसका और बच्चों का शारीरिक शोषण किया। वह किसी तरह बच्चों को वापस लेकर ग्वालियर लौटी और माधौगंज थाना व महिला थाना में शिकायत दर्ज करानी चाही। लेकिन, पुलिस हर बार उसे टाल देती थी। 

ये भी पढ़ें: मथुरा में जन्मे हेमंत होंगे मप्र भाजपा के नए अध्यक्ष, पिता सांसद रहे, सियासी सफर कैसा?

थाने में सुनवाई नहीं होने से परेशान पीड़िता मंगलवार को अपने बेटे और बेटी के साथ एसपी की जनसुनवाई में पहुंची। वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने अपने साथ लाई फिनाइल की बोतल निकालकर पी ली। यह दृश्य देख पुलिस अफसर और कर्मचारी भी घबरा गए। आनन-फानन में महिला को पुलिस वाहन से जेएएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि इससे पहले भी कई पीड़ित कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस या नगर निगम जनसुनवाई में ऐसा आत्मघाती कदम उठा चुके हैं। कुछ समय पहले एक पीड़ित ने कलेक्ट्रेट में आग लगा ली थी।

ये भी पढ़ें:  लव जिहाद के लिए फंडिंग करने वाले पार्षद अनवर कादरी पर लगी रासुका

मामले की जांच की जा रही
सीएसपी लश्कर मनीष यादव ने बताया कि महिला ने फिनाइल पीने की बात स्वीकारी है। उसने शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। मामला चार साल पुराना है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिनभर बूंदाबादी होते रही, मौसम रहा सुहाना

01 Jul 2025

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का सपा नेताओं ने मनाया जन्मदिन

01 Jul 2025

Bijnor: स्कूली बच्चों को दूसरे स्कूल में मर्ज करने के विरोध में बच्चों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

01 Jul 2025

आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने पर लोगों ने जताई नाराजगी

01 Jul 2025

मरीज और तीमारदारों की लगी रही भीड़, नहीं दिखे बाहरी लोग

01 Jul 2025
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई

01 Jul 2025

चरखी दादरी: जीजा के साथ भागी साली, बहन ने किया सुसाइड

01 Jul 2025
विज्ञापन

कानपुर में प्राथमिक विद्यालय बंसथी प्रथम के बच्चों का शिक्षकों ने किया स्वागत

01 Jul 2025

VIDEO: Barabanki: धान रोपाई के दौरान बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

01 Jul 2025

VIDEO: Sultanpur: अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, छठी बार मूर्ति को बनाया गया निशाना

01 Jul 2025

अफजाल अंसारी ने बुलडोजर एक्शन पर दिया बड़ा बयान, बोले- न्याय व्यवस्था पर हम गर्व करते हैं

01 Jul 2025

VIDEO: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल का पहला दिन, बच्चों का इस तरह हुआ स्वागत; देखकर हो जाएंगे गदगद

01 Jul 2025

कानपुर में डी टू गैंग के हिस्ट्रीशीटर सबलू बदमाश को मारी गई गोली

01 Jul 2025

पीलीभीत में नहर पटरी कटने से पानी के बहाव में कटा मार्ग, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

01 Jul 2025

VIDEO: बदमाशों ने किया कोतवाली नगर के दरोगा पर हमला, वीडियो वायरल

01 Jul 2025

VIDEO: Gonda: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का हुआ स्वागत

01 Jul 2025

फिरोजपुर में एसबीआई से जाली दस्तावेज से लगभग 46 लाख का कर्ज लेकर पांच लोगों ने की धोखाधड़ी

बिजनौर के नांगलसोती-पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

01 Jul 2025

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन

01 Jul 2025

दिल्ली में पुराने वाहनों की हो रही जांच, आश्रम चौंक स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रांसपोर्ट एनफोर्समेंट टीम तैनात

01 Jul 2025

Bijnor: जाम और कीचड़ से लोग परेशान, निरीक्षण करने पहुंची डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को हड़काया

01 Jul 2025

Jodhpur News: पेंशन न मिलने से परेशान जेएनवीयू के पूर्व कर्मचारी सड़क पर उतरे, जनता से भीख मांगकर विरोध जताया

01 Jul 2025

Hamirpur: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रदेश में बीती रात 8 बादल फटे, 500 करोड़ का नुकसान

VIDEO: बारिश में भीगा पुराना लखनऊ, विभूतिखंड इलाके में हुए जलभराव

01 Jul 2025

VIDEO: आईआईए के सत्र में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

01 Jul 2025

VIDEO: सरकारी स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ता

01 Jul 2025

VIDEO: केसरीखेड़ा फ्लाईओवर के बीच आने वाली इमारत को तोड़ा जा रहा है

01 Jul 2025

VIDEO: अपना मोर्चा ने अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल व मंत्री आशीष पटेल पर लगाए गंभीर आरोप

01 Jul 2025

करनाल में किसान भवन में जिला स्तरीय बैठक, मंडी घोटाले और डिजिटल कांटा पर जोरदार चर्चा

01 Jul 2025

फतेहाबाद के टोहाना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत शहर में निकाली जागरूकता रैली

01 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed