{"_id":"6891f3d37067deca79094d5a","slug":"an-old-dilapidated-house-collapsed-in-gwalior-area-a-dozen-two-wheelers-got-buried-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3250371-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: भरभराकर गिरा जर्जर मकान, कई वाहन दबे; लोग बोले- प्रशासन ने समय रहते नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: भरभराकर गिरा जर्जर मकान, कई वाहन दबे; लोग बोले- प्रशासन ने समय रहते नहीं की कार्रवाई
शहर के हुजरात इलाके में मंगलवार को एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। यह मकान लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में था। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। गनीमत यह रही कि हादसे के समय मकान के अंदर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान के समीप खड़े कई दोपहिया वाहन मलबे में दब गए, जिससे वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया, ताकि किसी तरह का दूसरा हादसा न हो। पुलिस ने मलबा हटाने के लिए नगर निगम की मदद से जेसीबी बुलाई। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह मकान काफी समय से जर्जर हालत में था और गिरने की आशंका पहले से ही थी। अगर समय रहते इसे गिरा दिया गया होता तो वाहन मालिकों को नुकसान नहीं होता।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने शहर के अन्य जर्जर मकानों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द ऐसे भवनों की पहचान कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।