{"_id":"68b03b01bf3f2aa1d406193f","slug":"a-three-year-old-girl-was-kidnapped-from-gwalior-railway-station-grp-police-started-searching-the-girl-who-went-to-defecate-did-not-return-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3336951-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: रेलवे स्टेशन से तीन साल की बच्ची का अपहरण, जीआरपी तलाश में जुटी, शौच के लिए गई वहीं से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: रेलवे स्टेशन से तीन साल की बच्ची का अपहरण, जीआरपी तलाश में जुटी, शौच के लिए गई वहीं से लापता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 05:19 PM IST
Link Copied
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक से एक तीन साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची शौच के लिए स्टेशन से दूर हुई थी, इसी बीच वह गायब हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की है, इसके बाद जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की गई है।
जानकारी के मुताबिक स्टेशन क्षेत्र में ही रहने वाली महिला रजनी की तीन वर्षीय बच्ची राधा स्टेशन परिसर के एक कोने में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वह गायब हो गई। बच्ची के परिवार के सदस्य स्टेशन बजरिया के होटलों में काम करके अपनी आजीविका चलाते हैं। उन्होंने पहले अपने स्तर से बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मिली तो जीआरपी थाने में जाकर मामले की सूचना दी। इसके बाद जीआरपी ने बच्ची की तलाश शुरू की है। बताया गया है कि बच्ची के माथे पर चोट का निशान है और जब वह गायब हुई, उस समय उसने पीली फ्राक पहनी हुई थी। जीआरपी द्वारा बच्ची के अपहरण के एंगल पर भी जांच की जा रही है।
तीन साल की बच्ची के अपहरण मामले में एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें GRP को अपहरण मामले में बड़ा सुराग मिला है। सीसीटीवी वीडियो में स्टेशन से बच्ची का अपहरण कर ले जाता कपल दिखाई दे रहा है। इस मामले में GRP की तीन टीमें अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।