{"_id":"671f8de8772f9dd5400c788d","slug":"a-sudden-fire-broke-out-in-a-moving-truck-in-guna-pictures-of-the-burning-truck-will-distract-you-watch-video-guna-news-c-1-1-noi1226-2262990-2024-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: गुना में चलते हुए ट्रक में अचानक लगी आग, विचलित कर देगी जलते हुए ट्रक की तस्वीरें; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: गुना में चलते हुए ट्रक में अचानक लगी आग, विचलित कर देगी जलते हुए ट्रक की तस्वीरें; देखें वीडियो
मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक जलते हुए ट्रक का भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आमजन अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देता हुए नजर आ रहे है। बता दें कि गर्मी के दिनों में चलती हुई कार के आग के कई मामले हमारे सामने आए है, लेकिन मध्यप्रदेश में ठंड की शुरुवात में ही यह संभवतः पहला ऐसा मामला है, जिसमें चलते हुए ट्रक ने आग पकड़ लिया और देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम सोमवार की दोपहर गुना जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 46 का बताया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि गुना से शिवपुरी जिले के कोलारस में शक्कर भरकर ले जा रहे ट्रक में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें मौजूद ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन ट्रक में रखी हुई शक्कर और ट्रक जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि आग की सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन ट्रक में रखा हुआ सामान और ट्रक जलकर खाक हो गया। हादसे के दौरान मौके पर से गुजर रहे लोगों ने ट्रक में वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चलते हुए ट्रक में आग लगने की भनक जैसे ही ट्रक के चालक को लगी तो उसने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।