फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Pregnant Cow Killing Sparks Protest in Damoh, Organizations Seek Strict Action

दमोह: गौ हत्या के बाद नहीं थम रहा लोगों का आक्रोश, सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Oct 2026 04:02 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 04:02 PM IST
Pregnant Cow Killing Sparks Protest in Damoh, Organizations Seek Strict Action

शहर के नूरी नगर क्षेत्र में गर्भवती गाय की हत्या के मामले को लेकर मंगलवार दोपहर हिंदूवादी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सौरव गंधर्व को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई समेत गौवंश संरक्षण से जुड़ी कई मांगें रखीं। प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

मानस भवन से शुरू हुआ मार्च
हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पहले मानस भवन में एकत्रित हुए। यहां से सभी पैदल डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे और माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कीर्ति स्तंभ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन का वाचन किया गया और एसडीएम सौरव गंधर्व को ज्ञापन सौंपा गया।

गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
ज्ञापन में दमोह जिले की गोचर एवं शासकीय गौभूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार उन्हें हटाने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि गौवंश के लिए उपलब्ध भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर सुरक्षित रखा जाना चाहिए। संगठन के सदस्य नित्या प्यासी ने कहा कि गौ हत्या प्रकरण की जांच के दौरान यदि किसी आरोपी की अवैध अतिक्रमण में संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ राजस्व सहित अन्य संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें- गर्भवती गाय की हत्या के नौ आरोपी गिरफ्तार, निकाला गया जुलूस; तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गौमांस की खरीद-बिक्री की भी जांच की मांग
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि जांच में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा गौमांस की बिक्री किसी व्यक्ति, प्रतिष्ठान या होटल को किए जाने की पुष्टि होती है, तो खरीद-बिक्री और आपूर्ति से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। दोष सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।

सड़कों पर गौवंश छोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग
संगठनों ने ऐसे गौ पालकों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की, जो अपने पालतू गौवंश को जानबूझकर सड़कों पर आवारा या निराश्रित छोड़ देते हैं। ज्ञापन में गौवंश के संरक्षण और उचित प्रबंधन के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की बात भी कही गई।

आदतन अपराधियों पर NSA लगाने की मांग
ज्ञापन में गौ हत्या मामले में गिरफ्तार या चिन्हित ऐसे आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की गई, जिनका आपराधिक इतिहास या आदतन अपराध में संलिप्तता जांच में प्रमाणित हो। सतीश तिवारी ने कहा कि गौ हत्या, गौवंश की अवैध तस्करी और पशु अपराधों की रोकथाम के लिए जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- गर्भवती गाय की हत्या के बाद दमोह में एक्शन तेज: मीट दुकान का अवैध निर्माण जेसीबी से ढहाया, दो प्रभारी निलंबित

पुलिस की रही कड़ी निगरानी
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार समेत पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। संवेदनशीलता को देखते हुए देहात थाना क्षेत्र का बल भी लगाया गया था।

एसडीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम सौरव गंधर्व ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं को शासन स्तर तक भी पहुंचाया जाएगा। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि ज्ञापन में दिए गए विभिन्न बिंदुओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक स्तर से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया गया है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।


आक्रोशित लोगो द्वारा रैली निकालकर सौंपा गया ज्ञापन
आक्रोशित लोगो द्वारा रैली निकालकर सौंपा गया ज्ञापन
 
आक्रोशित लोगो द्वारा रैली निकालकर सौंपा गया ज्ञापन
 
आक्रोशित लोगो द्वारा रैली निकालकर सौंपा गया ज्ञापन
सड़कों पर उतरकर जताया विरोध। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर पंजाब पहुंची विजेता भारतीय हॉकी टीम

06 Oct 2026

Video: फैजुल्लागंज में फिर बढ़ा जलस्तर, जुगाड़ की नाव से जरूरी काम चला रहे लोग

06 Oct 2026

Video: लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

06 Oct 2026

हरियाणा की 'उड़ान' पहल, जेल से निकले हुनरमंदों को मिली नई पहचान, अब दे रहे सकारात्मक संदेश

06 Oct 2026

यूपी में दो दिन मौसम रहेगा खराब, बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी

06 Oct 2026
विज्ञापन

Video: अयोध्या जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार, मरीज को फर्श पर घसीटकर ले गया

06 Oct 2026

एमपी: आदिवासी किसान का ट्रैक्टर जब्त होने पर 10 घंटे धरने पर बैठे भाजपा विधायक, सीएम हाउस तक पहुंचा मामला

06 Oct 2026
विज्ञापन

Video: आंधी में पोल्ट्री फार्म धराशायी, बड़ी संख्या में चूजे-मुर्गियों की मौत

06 Oct 2026

भारतीय वायु सेना दिवस, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर फुल ड्रेस रिहर्सल

06 Oct 2026

मंडी: नौकरी से हटाए जाने के बाद आउटसोर्स कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय की हालत नाजुक

06 Oct 2026

युवाओं का बड़ा विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

06 Oct 2026

गुरुहरसहाए में नशे का इंजेक्शन लगाने से जान गंवाने वाले नौजवान के घर अफसोस करने पहुंची हरसिमरत कौर

हमीरपुर: राठ के पठानपुरा में सनसनी, तालाब में कूदा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई छलांग

06 Oct 2026

‘प्रकृति को चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बनाते?’ साइकिल यात्रा से अनिल जोशी का बड़ा सवाल

06 Oct 2026

हिमाचल में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा, हाथी पर होगा माता का आगमन; 19 को अष्टमी-नवमी का महासंयोग

06 Oct 2026

महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

06 Oct 2026

फरीदकोट भाजपा ने राज्य सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

06 Oct 2026

कवर्धा: अस्पताल के महिला शौचालय में घुसा तेंदुआ, हमले में महिला घायल; पांच घंटे बाद डार्ट से काबू

06 Oct 2026

उज्जैन: एकादशी पर भांग से बना चंद्रमा-ॐ, चांदी के मुकुट और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल; महोत्सव भी शुरू

06 Oct 2026

ग्रामीणों ने खोली ‘हर घर नल’ की हकीकत, कंपनी को नोटिस

06 Oct 2026

पानीपत: मनमोहन नगर में अवैध शराब पिलाने के विरोध पर खूनी संघर्ष, तीन गोलियां चलीं

06 Oct 2026

फाइनेंस कंपनी के किश्त की आड़ में चालकों से मारपीट कर वाहन छिनने वाले तीन गिरफ्तार

06 Oct 2026

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

06 Oct 2026

डाला में 20 बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर हुआ यात्रा का स्वागत

06 Oct 2026

VIDEO: छत से गिरकर महिला की माैत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

06 Oct 2026

अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम में एमएलसी तारिक मंसूर यह बोले

05 Oct 2026

देहरादून: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सात आरोपी गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: ड्रम व डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल

05 Oct 2026

VIDEO: वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed