{"_id":"6ac3b0d01398c6ac530ffe73","slug":"damoh-pregnant-cow-killing-case-nine-accused-arrested-procession-three-absconding-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह: गर्भवती गाय की हत्या के नौ आरोपी गिरफ्तार, निकाला गया जुलूस; तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: गर्भवती गाय की हत्या के नौ आरोपी गिरफ्तार, निकाला गया जुलूस; तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 05 Oct 2026 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:45 PM IST
सार
दमोह के नूरी नगर में गर्भवती गाय की हत्या के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पेशी से पहले आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला गया। मामले में तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गौकशी और संगठित अपराध की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
दमोह में आरोपियों का जुलूस निकाला गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नूरी नगर इलाके में गर्भवती गाय की हत्या के मामले में दमोह पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार शाम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में पेशी से पहले पुलिस ने शहर में इन आरोपियों का जुलूस भी निकाला। मामले में करीब तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।
यह घटना शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे नूरी नगर इलाके में हुई थी, जहां आरोपियों ने गर्भवती गाय को मार डाला था। हिंदूवादी संगठनों को जब जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को बताया और मौके से एक और गाय को बचाया। इस घटना के विरोध में हजारों की संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े लोग घंटाघर पहुंचे और बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मांगें सुनीं। उन्होंने पुलिस और नगर पालिका को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद, नगर पालिका और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में करीब 10 आरोपियों के अवैध निर्माण गिराए गए। प्रशासन ने इलाके में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानें भी बंद कराईं।
ये भी पढ़ें- गर्भवती गाय की हत्या के बाद दमोह में एक्शन तेज: मीट दुकान का अवैध निर्माण जेसीबी से ढहाया, दो प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) एचआर पांडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर गौ कसी के अलावा संगठित अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सीएसपी के मुताबिक मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इनमें गुड्डू नाम का एक मुख्य आरोपी ऑटो सहित फरार है। पुलिस की विशेष टीमें इन फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं।