{"_id":"67d6c48df95b8127730f02cf","slug":"hata-mlas-car-collided-with-his-own-convoy-damoh-news-c-1-1-noi1223-2730209-2025-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: अपने ही काफिले से टकराई हटा विधायक की कार, MLA पति सहित छह घायल, हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: अपने ही काफिले से टकराई हटा विधायक की कार, MLA पति सहित छह घायल, हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे अफसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 08:26 PM IST
Link Copied
दमोह जिले के हटा विधानसभा क्षेत्र की विधायक उमा देवी खटीक का वाहन उनके ही काफिले में सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में उनके पति लालचंद खटीक समेत कई लोग घायल हो गए। हादसा रविवार दोपहर दमोह-पन्ना मार्ग पर लुहारी गांव के पास हुआ।
बता दें कि विधायक उमा देवी खटीक अपने काफिले के साथ दमोह में विधायक जयंत मलैया के होली मिलन समारोह में शामिल होने जा रही थीं। उनके काफिले में दो वाहन थे—एक में विधायक सवार थीं और दूसरे में उनके पति लालचंद खटीक समर्थकों के साथ थे। अचानक आगे चल रहे स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही विधायक की कार उसी वाहन से टकरा गई।
हादसे में विधायक के पति लालचंद खटीक के कंधे में अंदरूनी चोट आई, जबकि उनके साथ मौजूद दशरथ पटेल को हाथ में चोट लगी। इसके अलावा रमाकांत सराफ (50), हेतराम कुसमरिया (60), विक्रम बर्मन, जितेंद्र प्यासी, रवि सोनी और खिल्लू सेन भी घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने विधायक और उनके पति से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान विधायक के समर्थक भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।
दूसरा हादसा: सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटा गंभीर
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अन्य सड़क हादसे में वृद्ध मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार दोपहर उस समय हुआ जब उनकी बाइक फिसल गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, 58 वर्षीय हल्की बहू बंसल और उनके 40 वर्षीय बेटे पूरा बंसल, निवासी कुंवरपुर पटेरा, बाइक से कहीं जा रहे थे। अचानक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान मां की मौत
दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद हल्की बहू बंसल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे पूरा बंसल का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।