{"_id":"677f88e7fb1cb3ba5506f67f","slug":"damoh-in-damoh-transgenders-will-collect-taxes-from-the-defaulters-of-the-municipality-innovation-is-being-started-by-the-cmo-damoh-news-c-1-1-noi1223-2502217-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: किन्नर करेंगे नगर पालिका के बकायादारों से टैक्स की वसूली, सीएमओ द्वारा शुरू किया जा रहा नवाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: किन्नर करेंगे नगर पालिका के बकायादारों से टैक्स की वसूली, सीएमओ द्वारा शुरू किया जा रहा नवाचार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:21 PM IST
Link Copied
शादी, विवाह और बच्चों के जन्म होने पर लोगों के घर जाकर दुआएं देकर लोगों से शगुन लेने वाले किन्नर जल्द ही दमोह नगर पालिका के बड़े बकायादारों से टैक्स वसूलते दिखाई देंगे। राजस्व वसूली में नगर पालिका के कर्मचारी उतना टैक्स नहीं वसूल पा रहे, जितने की जरूरत है। इसे देखते हुए दमोह नगर पालिका यह नई कवायद शुरू करने जा रहा है।
बता दें कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले एक दो महीने में शहर में किन्नर टीम कर्मचारियों के साथ राजस्व वसूलते नजर आएगी। दरअसल, शहरी क्षेत्र में करीब 40 करोड़ से अधिक टैक्स (जल एवं भूमि कर) बकाया है। वसूली में नगर पालिका की राजस्व टीम को बकायादार उन्हें चक्कर कटवा रहे हैं, जिसे देखते हुए नपा अपने इस प्रयास से वसूली को प्रभावी बनाने के साथ ही किन्नरों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करेगा।
टैक्स वसूली पर मिलेगा मानदेय
नगर पालिका अपने क्षेत्र के 39 वार्डों में बकायादारों से टैक्स वसूली किन्नरों से कराएगी। टीम में अब तक नौ किन्नर (थर्ड जेंडर) चिह्नित भी हो चुके हैं। इन्हें राजस्व वसूली के लिए पालिका मानदेय या वसूली में प्रतिशत के आधार पर भुगतान करने की योजना बना रही है। हालांकि, इस काम में शुरुआती दौर में कुछ परेशानी यह भी आ सकती है कि किन्नर जब अपने प्रमुख काम से फ्री रहेंगे, तभी वह टैक्स वसूली में अपना पूरा योगदान दे सकते हैं। दमोह शहर में किन्नरों की संख्या करीब दस के आसपास है।
नगर पालिका सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया, इस काम से किन्नरों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। वे समाज से जुड़ेंगे और नपा के राजस्व को भी बढ़ाने में मदद करेंगे। हम उन्हें नियमों पर कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित भी करेंगे। सीएमओ ने बताया कि दिव्यांग और महिला स्व सहायता समूहों को भी इसी प्रकार से कुछ काम में लिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।