Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Chhindwara 12-year-old girl hanged herself case of Lakdai Jamhodi of Dharamtekdi police engaged investigation
{"_id":"677f868e5032e280eb0c64fd","slug":"the-12-year-old-man-was-hanged-dharamtekri-wood-wood-jamhodi-case-police-investigating-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2502193-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: 12 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, धरमटेकड़ी के लकड़ाई जम्होड़ी का मामला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: 12 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, धरमटेकड़ी के लकड़ाई जम्होड़ी का मामला, जांच में जुटी पुलिस
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:27 PM IST
Link Copied
छिंदवाड़ा में अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही एक बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पीछे पेड़ पर फंदे पर झूलता हुआ मिला। लाश उसी की चुनरी से लटकते हुए मिली। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर बालिका ने ये कदम क्यों उठाया? पुलिस जांच की बात कर रही है।
जानकारी में पुलिस ने बताया कि धरमटेकड़ी के लकड़ाई जम्होड़ी निवासी 12 वर्षीय प्राची पिता मंसाराम भलावी नामक बालिका ने आज शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पीछे चुनरी के फंदे पर झूलते हुए मिला। प्राची यहां अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी, लेकिन उसने ये कदम क्यों उठाया? इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा लिया है। जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
बताया जाता है कि मृतिका के पिता ने प्रेम विवाह कर लिया है, जिसके बाद वो यहां रहती थी। जबकि उसकी मां, मौसी और एक अन्य हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी वजह से उसने सुसाइड कर लिया होगा। फिलहाल, पुलिस ने सारे मामले को जांच में लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।