फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Horrific bus accident: 15 injured, 3 critically injured referred to Gwalior.

भिंड में हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलटी, 15 मुसाफिर घायल; तीन ग्वालियर रेफर

Fri, 25 Sep 2026 07:12 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 07:12 PM IST
Horrific bus accident: 15 injured, 3 critically injured referred to Gwalior.

भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के रावतपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में स्कूल और कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ बुजुर्ग यात्री भी शामिल बताए जा रहे हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बस दबोह से लहार की ओर आ रही थी। इसी दौरान जैतपुरा मोड़ के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा पलटी। हादसा इतना जोरदार था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लहार पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें- सिंहस्थ: जहां जन्मे CM मोहन, वो घर टूटेगा! 60 साल पुराने पैतृक मकान पर लाल निशान, बहन-दोस्त के घर भी जद में

घायलों के मुताबिक, बस में रोजाना की तरह स्कूल और कोचिंग जाने वाले कई बच्चे सवार थे। कुछ बुजुर्ग यात्री भी बस में मौजूद थे। यात्रियों ने बस चालक पर शराब के नशे में बस चलाने और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने के आरोप लगाए हैं। सवारियों का कहना है कि चालक की हालत ऐसी थी कि वह अचानक बस के अंदर नीचे गिर गया, जिसके बाद उसका नियंत्रण स्टीयरिंग से हट गया और बस बेकाबू होकर खेत में पलट गई। हालांकि, चालक के शराब के नशे में होने की बात फिलहाल यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों के आरोपों पर आधारित है। इसकी पुष्टि पुलिस की जांच और मेडिकल परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज लहार में जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, चालक की स्थिति क्या थी और बस की रफ्तार कितनी थी, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिमला में निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, दीवारों पर लिखा ‘वोट चोर’; ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

25 Sep 2026

Video: प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग में लखनऊ के रेहान को हराकर कानपुर के अनुज ने जीती फाइट

25 Sep 2026

Video: लखनऊ में पुरनिया के पास बनी LKS कॉलोनी में बारिश से जलभराव

25 Sep 2026

पठानकोट में 17 दिन पहले ठीक किया सीवरेज फिर बैठा, खुदाई से इंदिरा कॉलोनी रोड पर लगा लंबा जाम

राहुल हत्याकांड के खुलासे की मांग, दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

25 Sep 2026
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी

25 Sep 2026

शिमला में मैदानों की कमी, सुबह 7 बजे से रिज मैदान पर खेलने पहुंच रहे स्कूली बच्चे

25 Sep 2026
विज्ञापन

अमेरिका से लौटे युवक की कपूरथला में हादसे में मौत

नशीली दवाओं के तस्करों पर गैंगस्टर का शिकंजा, नेपाल निवासी समेत तीन गिरफ्तार

25 Sep 2026

236 अंक लेकर बलिया संकुल बना ओवरऑल चैंपियन

25 Sep 2026

महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

25 Sep 2026

डीआरएम ने बस्ती रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

25 Sep 2026

जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

25 Sep 2026

बारिश में जलभराव ने बढ़ाई समस्या

25 Sep 2026

माध्यमिक स्कूलों की प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आज से होगी शुरू

25 Sep 2026

नेपाल भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी, पांच गिरफ्तार

25 Sep 2026

बिलासपुर: सदर में फिर सक्रिय हुए पूर्व भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर, बोले- चुनाव भी लड़ूंगा; सरकार और मौजूदा नेतृत्व पर उठाए सवाल

25 Sep 2026

युवक ने फंदा लगाकर दी जान, तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का प्राथमिकी दर्ज

25 Sep 2026

मंडी: जोगिंद्रनगर में 60 पेटी देसी शराब बरामद, जीप चालक हिरासत में; एक व्यक्ति मौके से फरार

25 Sep 2026

आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने किया प्रदर्शन

25 Sep 2026

महुली पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दुकानदारों को दी चेतावनी

25 Sep 2026

गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल हो, किसानों ने की मांग

25 Sep 2026

बैंकिंग और पीएलआई में भेदभाव के विरोध में बैंककर्मियों का धरना

25 Sep 2026

लोहारू में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, रेहड़ी संचालकों को जूट के थैले वितरित किए

25 Sep 2026

ट्रेन में बैठ रेवाड़ी से भिवानी पहुंचा सात साल का लड़का, बाल कल्याण समिति ने परिजनों को सौंपा

25 Sep 2026

कलमबंद हड़ताल पर हर्रैया तहसील के लेखपाल, बढ़ी परेशानी

25 Sep 2026

45 वर्षों से एकजुटता की मिसाल बना राजमाता मां अम्बे ग्रुप

25 Sep 2026

जलकल टंकी के ऑपरेटर रूम में मिला युवक का सड़ा-गला शव

25 Sep 2026

अयोध्या में बारिश से परिक्रमा पथ जनौरा तिराहा में जलभराव, घरों में घुसा पानी

25 Sep 2026

कानपुर: घाटमपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, दुकानदारों और राहगीरों की बढ़ी आफत

25 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed