{"_id":"6acdedf6bb38654e980e8d0c","slug":"former-home-minister-narottam-mishra-got-stuck-in-a-lift-rescued-safely-after-10-15-minutes-bhind-news-c-1-1-noi1227-4827915-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, 10-15 मिनट बाद सुरक्षित निकाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, 10-15 मिनट बाद सुरक्षित निकाले गए
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के लिफ्ट में फंसने का मामला सामने आया। वे जयेंद्रगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान तीसरे फ्लोर पर जाते समय लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर तकनीकी खराबी के कारण अटक गई। करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र में जयेंद्रगंज स्थित संजय कॉम्प्लेक्स के सामने वाली बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। उन्हें तीसरे फ्लोर पर स्थित कोचिंग सेंटर तक जाना था। इसके लिए वे लिफ्ट में सवार हुए।बताया जा रहा है कि लिफ्ट पहले फ्लोर से ऊपर की ओर बढ़ी, लेकिन दूसरे फ्लोर पर पहुंचते ही तकनीकी खराबी के कारण अचानक रुक गई। इसके बाद लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में मौजूद कर्मचारियों और कार्यक्रम के आयोजकों में हलचल मच गई।
लिफ्ट का दरवाजा खोलने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए। करीब 10 से 15 मिनट तक मशक्कत करने के बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खोला और डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्थिति को लेकर चिंतित रहे।
इस घटना के बाद भी कार्यक्रम नहीं रुका। लिफ्ट से बाहर आने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कोचिंग सेंटर का रिबन काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।