फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Crackdown on fertilizer mafia in Bhind; 100 bags of NPK seized. Links to Datia uncovered; samples sent to lab

भिंड में खाद माफिया पर शिकंजा: एनपीके के 100 बैग जब्त, सैंपल लैब भेजे; दतिया से जुड़े तार

Tue, 27 Oct 2026 08:30 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 08:30 PM IST
Crackdown on fertilizer mafia in Bhind; 100 bags of NPK seized. Links to Datia uncovered; samples sent to lab

रबी सीजन की बुआई के बीच भिंड जिले में अवैध खाद के कारोबार और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर पवन कुमार जैन के निर्देश पर कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें जिलेभर में उर्वरक की जांच कर रही हैं। इसी अभियान के तहत लहार तहसील के आलमपुर क्षेत्र में टीम ने बिना वैध परमिट और POS रिकॉर्ड के परिवहन किए जा रहे NPK खाद के 100 बैग जब्त किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आलमपुर क्षेत्र में पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक MP07 GA 8371 को रोककर उसकी जांच की। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 'पटेल फॉस्फोकेम' कंपनी के NPK खाद के 100 बैग मिले। जांच के दौरान खाद के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और POS रिकॉर्ड नहीं पाए गए। इसके बाद अधिकारियों ने पूरी खेप को जब्त कर लिया।

खाद के सैंपल जांच के लिए भेजे
जब्त किए गए खाद के सभी 100 बैगों को सुरक्षित रखने के लिए आलमपुर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के सुपुर्द किया गया है। वहीं, खाद की गुणवत्ता और वास्तविकता की जांच के लिए नियमानुसार सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- शहडोल: बुढ़ार तहसील परिसर में तहसीलदार की गाड़ी में तोड़फोड़, गेट का ताला तोड़ने की भी कोशिश

दतिया से जुड़े मामले के तार
प्रारंभिक पूछताछ में इस मामले के तार पड़ोसी जिले दतिया से जुड़े सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक 34 वर्षीय कल्लू साहू यह खाद गोराघाट, जिला दतिया निवासी निशांत अग्रवाल के यहां से लेकर आ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए भिंड जिला प्रशासन ने दतिया के कृषि उप संचालक को आधिकारिक पत्र भेजकर संबंधित खाद विक्रेता के संबंध में कार्रवाई के लिए जानकारी दी है।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत FIR
मामले में लहार के उर्वरक निरीक्षक की शिकायत पर आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि जब्त खाद कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाया जाना था। अधिकारियों को आशंका है कि मामला केवल एक वाहन या स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं हो सकता। खाद की अवैध खरीद-फरोख्त और कालाबाजारी के किसी बड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। प्रशासन खाद के स्रोत, परिवहन और संभावित बिक्री नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रहा है।

किसानों से प्रशासन की अपील
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खाद केवल अधिकृत सोसायटियों या पक्के बिल वाले विक्रेताओं से ही खरीदें। बिना बिल, संदिग्ध पैकिंग या ब्लैक मार्केट में बिक रही खाद खरीदने से बचें। इससे किसान नकली या घटिया उर्वरक से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। फिलहाल जब्त खाद के सैंपल की लैब रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: छेड़छाड़ और उत्पीड़न पर बिल्कुल न रहें चुप, एडीसीपी स्नेहा तिवारी ने छात्राओं को किया जागरूक

27 Oct 2026

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने का असर, अयोध्या के शांतिपुरम में ट्रैक्टर से हटाया जा रहा मलबा

27 Oct 2026

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा रालोद, अयोध्या में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

27 Oct 2026

हमीरपुर: बिहार से पकड़ा हत्या का फरार आरोपी, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

गोरखपुर: विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन हवन-पूजन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

27 Oct 2026
विज्ञापन

सोलन: कंडाघाट में शिव कथा के दौरान धूमधाम से मनाया मां पार्वती का जन्मोत्सव

27 Oct 2026

उरई: गोखले नगर में मामूली विवाद में भिड़े दो भाई, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती

27 Oct 2026
विज्ञापन

पानीपत में पांच लाख की लूट की झूठी कहानी का भंडाफोड़, पुरानी रंजिश में मारपीट को दिया था डकैती का रूप

27 Oct 2026

ऊना: एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने ढोखीलां गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

27 Oct 2026

ऊना: एचआरटीसी पेंशनरों की चेतावनी, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 3 नवंबर से निगम मुख्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव

27 Oct 2026

गोरखपुर: इनरव्हील क्लब का 30वां मधुरम्-दीपावली मेला संपन्न

27 Oct 2026

सहपऊ में कपड़े के शोरूम में लगी आग

27 Oct 2026

पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी, तीन घायल, एक के पैर में लगी गोली; VIDEO

27 Oct 2026

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता, VIDEO

27 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में डिजिटल फसल सर्वे में गड़बड़ी, खेतों में ज्वार की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज हुआ धान

27 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: कर्मचारियों की हड़ताल से खाद वितरण प्रभावित, किसान परेशान

27 Oct 2026

वीडियो: गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक होटल में लगी आग

27 Oct 2026

बालोद में जमही टोल प्लाजा पर बवाल: टोल वसूली के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन; 72 घंटे का अल्टीमेटम

27 Oct 2026

हरियाणा में दिखेगा चक्रवात अर्नब का असर 29 अक्टूबर को बारिश का यलो अलर्ट

अतरौली के जनकपुर की दो बहनें सांकल बनाकर रोजाना कमा रहीं 600 रुपये

27 Oct 2026

फर्रुखाबाद: कायमगंज में डीजीजीआई की रेड, तंबाकू कारोबारी के आवास पर छापेमारी

27 Oct 2026

पंजाब में 29-30 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हमीरपुर: जसकोट हेलीपोर्ट पहुंचे सीएम सुक्खू, मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक का करेंगे उद्घाटन

हमीरपुर में पुलिस भर्ती शुरू, पहले दिन 1600 पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण

कानपुर के शिवराजपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन

27 Oct 2026

विकास के दावों में डूबा अयोध्या का देवकाली, गड्ढों में तब्दील सड़कें, घरों में कैद होने को मजबूर लोग

27 Oct 2026

रायबरेली में नलकूप की मोटर खराब, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट गहराया

27 Oct 2026

कानपुर: विद्यार्थी मार्केट में पार्क व दुकानों पर तकरार, विधायक महेश त्रिवेदी का सख्त रवैया

27 Oct 2026

शाहजहांपुर: डूडा के खिलाफ महिलाओं ने शुरू की भूख हड़ताल, पात्रों के आवास निरस्त करने का आरोप

27 Oct 2026

शाहजहांपुर: धम्म देशना और कठिन चीवरदान महोत्सव का भव्य समापन, यात्रा में उमड़े लोग

27 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed