{"_id":"67332b81558873d1e70804ce","slug":"the-city-lit-up-with-the-light-of-lamps-thousands-of-women-and-devotees-participated-the-event-has-been-going-on-for-34-years-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2308012-2024-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar: दीपों की रोशनी से जगमगा उठा शहर, महिलाएं और श्रद्धालु हुए शामिल; 34 वर्षों से होता आ रहा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar: दीपों की रोशनी से जगमगा उठा शहर, महिलाएं और श्रद्धालु हुए शामिल; 34 वर्षों से होता आ रहा आयोजन
अक्षरपीठ संस्था द्वारा देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर शहर में विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह आयोजन हर साल अक्षर पीठ संस्था द्वारा लगातार 34 वर्षों से किया जा रहा है। प्रभातफेरी में हजारों की संख्या में महिलाएं हाथों में दीपक लेकर शामिल हुईं। प्रभातफेरी के दौरान हजारों दीपों की रोशनी से पूरा शहर जगमग और भक्तिमय नजर आया।
दरअसल अक्षरपीठ द्वारा लगातार 34 वर्षों से देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर निकाली जाने वाली प्रभातफेरी अब काफी विशाल रूप ले चुकी है। कार्तिक मास में स्नान करने वाली महिलाएं सुबह तड़के हाथों में दीपक लेकर इस ओर प्रभातफेरी में शामिल होती हैं। शंख, झालर, मंजीरों सहित ढोल तासो की मंगलकारी धुनों सहित दीपों की रोशनी से पूरा शहर धर्ममय हो गया। प्रभात फेरी शहर के श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा और मंगल दीपों से स्वागत किया गया। वहीं दर्जनों स्थानों पर आकर्षक रंगोलियां भी सजाई गईं।
रतलब है कि मध्यप्रदेश के अलग अलग जिले में विभिन्न त्योहारों पर अपनी अपनी परंपराएं और आस्थाएं और मान्यताएं है। उसी क्रम में अशोकनगर जिले में ग्यारस पर्व पर निकाली जाने वाली यह प्रभात फेरी की चर्चा सभी जगह होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।