फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   यूपी की बड़ी खबरें, भाजपा के बागी सपा के प्रत्याशी, स्कॉलरशिप के जरिये जेन-जी के बीच योगी

यूपी की बड़ी खबरें, भाजपा के बागी सपा के प्रत्याशी, स्कॉलरशिप के जरिये जेन-जी के बीच योगी

Sat, 03 Oct 2026 05:58 PM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:58 PM IST
यूपी की बड़ी खबरें, भाजपा के बागी सपा के प्रत्याशी, स्कॉलरशिप के जरिये जेन-जी के बीच योगी
हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं। एमएलसी चुनाव से पहले यूपी की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। डॉ. संजयन त्रिपाठी भाजपा से बागी होकर सपा में शामिल हो गए हैं। सपा ने बिना देरी उन्हें गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक से अपना एमएलसी प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। इसके लिए उसे अपना उम्मीदवार बदलने जैसा बड़ा और कठोर फैसला लेना पड़ा। सपा ने शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए दो सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एटीएस ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने इसके नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ लखनऊ समेत 10 जिलों में दबिश दी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानकारी भी सामने आई है। एजेंसी गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर 150 से अधिक संदिग्धों की गतिविधियों और संपर्कों की जांच कर रही है। यूपी चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार युवाओं से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कभी नियुक्ति पत्र वितरण तो कभी किसी अन्य कार्यक्रम के जरिये। इसी कड़ी में शनिवार को वह छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति कार्यक्रम के जरिये 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों से जुड़े। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं का मोटिवेट करने के उद्देश्य से मंत्री ओम प्रकाश राजभर की चुटकी ली। कहा कि समय पर छात्रवृत्ति मिलती तो ओपी राजभर भी पढ़-लिखकर आगे बढ़ते। नेता नहीं बनते। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समाज के बीच संवाद बढ़ा रही है। लखनऊ के किसान सम्मेलन में अखिलेश यादव ने जाट युवाओं से बातचीत की। साथ ही बुढ़ाना, सिवालखास, शामली समेत कई सीटों को लेकर मंथन भी किया। उन्होंने जेन-जी के दायरे में आने वाले समाज के युवाओं से अलग-अलग बात करके माहौल को भांपने का प्रयास किया। यूपी में 2027 के चुनावी संग्राम से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश की कमान जाने के बाद अजय राय का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की तैयारी है। एक्स पर की गई पोस्ट के अंत में लिखा, “हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे! हर-हर महादेव!” मेरठ में व्यापारियों की आजीविका, रोजगार और कारोबार के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में काले झंडे लगाए गए। संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान पर केसरगंज, सदर बाजार, मेहताब सिनेमा क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, कंकरखेड़ा और गढ़ रोड समेत कई बाजारों में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए गए। संगठन के अनुसार, तीन दिनों में करीब 17 हजार काले झंडे लगाए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में शासन ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जौनपुर और मऊ के सीडीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अन्य पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत किया गया है। तबादलों के तहत कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सऊदी अरब में नंगल के गुरप्रीत सिंह को फांसी की सजा, परिवार ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

लखनऊ: विवि परिसर में सुलझा कीड़े मिलने का मामला, छात्राएं धरने से उठीं

03 Oct 2026

Video: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ के स्लोगन वाले पोस्टर लगाए, सपा कार्यालय के पास दिखे पोस्टर

03 Oct 2026

जालौन: बाइक सहित सड़क पर खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव

03 Oct 2026

फरीदकोट में मिला छह साल के बच्चे का शव, डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने दी जानकारी

विज्ञापन

Video: मोहनलालगंज में लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का किया बहिष्कार, धरने पर बैठे

03 Oct 2026

वीडियो: शिमला में उमड़े सैलानी: वीकेंड पर सर्कुलर रोड पर बढ़ा ट्रैफिक, रेंगते रहे वाहन

03 Oct 2026
विज्ञापन

Video: रिवरफ्रंट तक पहुंचा गोमती का पानी, प्रवेश बंद

03 Oct 2026

VIDEO: चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में विकास कार्य तेज, 237.74 करोड़ के आईएसबीटी का निरीक्षण

03 Oct 2026

VIDEO: गांधी और शास्त्री जयंती तथा सेवा संकल्प अभियान के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू

03 Oct 2026

VIDEO: सर्वधर्म सभा के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

03 Oct 2026

VIDEO: चंपावत में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, आरुष, ऊषा और शंकर ने मारी बाजी

03 Oct 2026

VIDEO: चंपावत में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, जनसेवा का लिया संकल्प

03 Oct 2026

आराधना मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने क्यों बदला प्रदेश अध्यक्ष?

03 Oct 2026

Purnea News: शराब लदा मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लूटने के लिए उमड़ी भीड़ बिहार में शराबबंदी के बीच अररिया में सड़क पर दिखा अजीब नजारा, चालक-खलासी फरार, पुलिस ने बची शराब जब्त की

03 Oct 2026

वीडियो: बरेली में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, नाइजीरिया से जुड़े तार

03 Oct 2026

अमृतसर: गुरु की वडाली इलाके में नशे के खिलाफ अभियान, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे तैनात

03 Oct 2026

अमृतसर: सीएम मान से मुलाकात के बाद बाबा लखा सिंह नानकसर वाले पहुंचे श्री अकाल तख्त सचिवालय

03 Oct 2026

गुरुहरसहाए की मंडी पंजेके उताड़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन बने जसवंत सिंह, गर्मजोशी से हुई ताजपोशी

वीडियो: चेकिंग के चलते नैनीताल रोड पर सन्नाटा, हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार

03 Oct 2026

Video: सीतापुर में पंचायत मित्र के घर चोरों ने बोला धावा, एक सप्ताह में दो चोरियों से लोग परेशान

03 Oct 2026

Video: अमेठी में ट्रक की टक्कर से बूम टूटा, बिजली लाइन में फंसा; चार किलोमीटर तक लगा जाम

03 Oct 2026

Video: लासा के बाद अकड़रिया रोड पर पहुंचा बाढ़ का पानी, इटौंजा के गांवों में पहुंची एसडीआरएफ

03 Oct 2026

Video: ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’, स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने लगवाए जय श्रीराम के नारे

03 Oct 2026

मंडी: फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी की मौत, जमकर हंगामा, दो घंटे चक्का जाम

03 Oct 2026

वीडियो: लखीमपुर खीरी में उफनाते नाले में डूबा स्कूल वाहन, ग्रामीणों ने बचाई बच्चों की जान

03 Oct 2026

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार, दो गार्ड गंभीर घायल

03 Oct 2026

लखीमपुर खीरी कांड की पांचवीं बरसी पर चंडीगढ़ में किसानों का कैंडल मार्च

राजस्थान में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, रातें हुईं ठंडी! मानसून की विदाई के बाद बदलेगा मौसम

03 Oct 2026

कानपुर: थाने के सामने उड़ती रहीं आदेशों की धज्जियां, गांधी जयंती पर खुलेआम बिकी शराब

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed