{"_id":"6aec865e20828e18750b2e9c","slug":"video-video-thhanatarasa-para-kapaugdha-bjara-ma-umaugdha-kharathara-ka-bhaugdha-kalmakara-lhaga-ka-bugdhha-maga-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धनतेरस पर कपड़ा बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, कलमकारी लहंगों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धनतेरस पर कपड़ा बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, कलमकारी लहंगों की बढ़ी मांग
धनतेरस के पर्व को लेकर कपड़ा बाजार में रौनक बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को इंदिरानगर के भूतनाथ बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। त्योहार पर नए कपड़े पहनने और अपनों को उपहार देने के लिए लोगों ने साड़ी, लहंगे और अन्य परिधानों की खरीदारी की। महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर डिजाइनर साड़ियों और लहंगों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं।
व्यापारी उत्तम कपूर ने बताया कि इस बार साड़ियों के साथ कलमकारी लहंगों की मांग अधिक है। ग्राहकों को पारंपरिक डिजाइन के साथ आधुनिक रंगों और कढ़ाई वाले परिधान पसंद आ रहे हैं। उनके यहां पांच हजार से लेकर 70 हजार रुपये तक के लहंगे उपलब्ध हैं, जबकि साड़ियों की कीमत 40 हजार रुपये तक है।
व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली के चलते आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी। बाजार में देर शाम तक खरीदारों की आवाजाही बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।