{"_id":"6a5e4de722728704ca05a2ed","slug":"video-video-tha-ghata-ma-tha-mahalo-sa-lta-karana-val-tana-nablga-thabca-bl-sathhara-gaha-bhaja-gae-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो घंटे में दो महिलाओं से लूट करने वाले तीन नाबालिग दबोचे, बाल सुधार गृह भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो घंटे में दो महिलाओं से लूट करने वाले तीन नाबालिग दबोचे, बाल सुधार गृह भेजे गए
गुडंबा क्षेत्र में महज दो घंटे के भीतर दो महिलाओं से मोबाइल व नकदी की लूट तीनों नाबालिगों ने की थी। गुडंबा पुलिस ने सोमवार को जानकी प्लाजा के पास से संरक्षण में लिया। तीनों आरोपी बाइक से 40 किमी दूर जहांगीराबाद, बाराबंकी से आकर लूट कर रहे थे। तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन जुलाई की रात स्कॉर्पियो क्लब, कुर्सी रोड निवासी दीपिका टंडन से जानकी प्लाजा के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। इसके करीब दो घंटे बाद अलीगंज के डंडइया निवासी खुशबू अवस्थी से आइकॉन हॉस्पिटल के पास सर्विस लेन में मोबाइल और 1500 रुपये लूट लिया था। दोनों मामलों में 19 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हुई।
घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों नाबालिगों को जानकी प्लाजा के पास से संरक्षण में लिया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों बाराबंकी के जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं और करीब 40 किलोमीटर दूर से लखनऊ आकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात के बाद वे वापस अपने क्षेत्र लौट जाते थे, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए लूट कर रहे थे।
आरोपी पकड़ने के बाद दर्ज की एफआईआर
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने गुडंबा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने लूटे गये मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। लोकेशन ट्रेस होने के बाद तीनों आरोपियों को संरक्षण में लिया गया। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।