{"_id":"6a71fa0281995e817809ab12","slug":"video-video-shatha-sa-inakara-para-mahal-ka-bta-ka-l-jana-val-aarapa-garafatara-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी से इनकार पर महिला के बेटे को ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शादी से इनकार पर महिला के बेटे को ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
गुडंबा। इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद महिला पर शादी का दबाव बनाने और उसके 11 वर्षीय बेटे को अपने साथ ले जाने के आरोपी को मड़ियांव पुलिस और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चुलम्भा से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सटरिंग लगाने का काम करता है।
रामलीला मैदान, नौबस्ता निवासी महिला ने बताया था कि उनके पति रोजगार के सिलसिले में ओडिशा में रहते हैं। करीब चार माह पहले उनकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सीतापुर के प्रधान पुरवा निवासी अजय यादव से हुई थी। आरोप है कि अजय लगातार उन पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने फोन कर धमकी दी थी कि यदि शादी नहीं की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
पीड़िता के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे उनका 11 वर्षीय बेटा कोचिंग से लौटने के बाद साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अजय उसे अपने साथ ले गया। पास में किराये पर रहने वाली एक महिला ने भी आरोपी को बच्चे के साथ जाते हुए देखने की जानकारी दी थी। इसके बाद महिला ने बेटे की जान को खतरा बताते हुए मड़ियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस और सर्विलांस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया। टीम ने बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चुलम्भा से आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।