{"_id":"6a9583e3c26f25a384052600","slug":"video-video-ralva-karasaga-para-bharabharakara-gara-yakalpatasa-ka-paugdha-bika-savara-ghayal-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेलवे क्रॉसिंग पर भरभराकर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेलवे क्रॉसिंग पर भरभराकर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, बाइक सवार घायल
मोहनलालगंज। तहसील के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम अचानक यूकेलिप्टस का बड़ा पेड़ भरभराकर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली की लाइन के तार टूट गए और आसपास की दुकानों पर जा गिरे और चिंगारियां फूटने लगीं। बिजली विभाग ने आनन-फानन आपूर्ति बंद कराकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। हादसे में बाइक सवार समेत कई लोग चोटिल हुए, जबकि कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
तहसील से लौट रहे समेसी निवासी रामतीर्थ शर्मा पेड़ के नीचे दबकर घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर भर्ती कराया। मऊ निवासी धर्मेंद्र ठेले पर केला बेच रहे थे। पेड़ गिरता देख उन्होंने भागकर किसी तरह जान बचाई, लेकिन उनका ठेला क्षतिग्रस्त हो गया।
मऊ निवासी मोटरसाइकिल मैकेनिक इशरत की गुमटी भी पेड़ के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। गुमटी के पास खड़ी एक बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चिनहट निवासी टेंपो मैकेनिक नसरुद्दीन की झोपड़ी के नीचे चल रही दुकान को भी नुकसान पहुंचा और उनकी स्कूटी पेड़ के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि लेखपाल विवेक वर्मा की कार भी पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा वहां से गुजर रहे ऑटो चालक को मामूली चोटें आईं और ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पिकअप लोडर को भी मामूली नुकसान पहुंचा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ को हटवाकर नई जेल रोड का यातायात सुचारु कराया। दुकानदारों ने रेलवे क्रॉसिंग के आसपास खड़े अन्य जर्जर और खतरनाक पेड़ों को भी हटवाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।