यूपी: भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली-वाराणसी के बीच चलाएगा दो विशेष ट्रेनें, 18 कोच होंगे
उत्तर रेलवे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दिल्ली और वाराणसी के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें चलाएगा। दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे होंगे। 18 कोच वाली इन ट्रेनों में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे। ट्रेनें लखनऊ, अयोध्या कैंट समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दिल्ली-वाराणसी के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें कुल दो फेरे संचालित करेंगी। इनमें 18 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
ट्रेन संख्या 04446 दिल्ली-वाराणसी विशेष एक्सप्रेस 3 और 5 सितंबर को दिल्ली से रात 9:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर जंक्शन और हरदोई में रुकेगी। लखनऊ में इसका आगमन सुबह 6:30 बजे और प्रस्थान 6:40 बजे होगा।
अयोध्या कैंट और लखनऊ में ठहराव लेगी
इसके बाद यह अयोध्या कैंट और जौनपुर जंक्शन होते हुए दोपहर 3:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 04445 वाराणसी-दिल्ली विशेष एक्सप्रेस 4 और 6 सितंबर को वाराणसी से रात 8:15 बजे चलेगी। यह जौनपुर जंक्शन, अयोध्या कैंट और लखनऊ में ठहराव लेगी।
लखनऊ में इसका आगमन रात 2:10 बजे और प्रस्थान 2:20 बजे होगा। यह ट्रेन हरदोई, शाहजहांपुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद और नई दिल्ली होते हुए सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यात्री अपनी यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग कर सकते हैं।
हर ट्रेन में होंगे 18 कोच
प्रत्येक विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इनमें एक एसी 2 टियर कोच और एक एसी 3 टियर कोच शामिल है। यात्रियों के लिए 10 स्लीपर कोच उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त, चार सामान्य कोच और दो एसएलआर कोच भी जोड़े गए हैं।