{"_id":"6af6bd39a4676450770514d5","slug":"video-video-lkhanauu-tarapal-maradara-ka-aarapa-rishhabha-shakal-ka-ghara-para-fara-cal-bldajara-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ ट्रिपल मर्डर के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर फिर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ ट्रिपल मर्डर के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर फिर चला बुलडोजर
लखनऊ के सआदतगंज स्थित ब्राह्मणी टोला में ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर एलडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बुलडोजर से मकान के अवैध हिस्सों को तोड़ने का काम किया गया।
वहीं, एलडीए की कार्रवाई को लेकर स्थानीय निवासी अनिल अवस्थी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई से उन्हें संतोष है, लेकिन पीड़ित परिवार को पूरा न्याय तभी मिलेगा, जब आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जाएगी।
अनिल अवस्थी ने कहा कि उनकी योगी सरकार से मांग है कि ट्रिपल मर्डर के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने की सख्त सजा की मांग
मकान पर लगातार दूसरे दिन चल रही कार्रवाई के बीच स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।