{"_id":"6ab67266e06744512c0025a2","slug":"video-video-karanaya-fashayal-sarajara-ka-le-yava-sarajana-ka-tha-ja-raha-taranaga-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: क्रेनियो फेशियल सर्जरी के लिए युवा सर्जनों को दी जा रही ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: क्रेनियो फेशियल सर्जरी के लिए युवा सर्जनों को दी जा रही ट्रेनिंग
एसजीपीजीआई के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल, जो इंडो-गल्फ क्रेनियो फेशियल सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि संस्थान देश में क्रेनियो फेशियल सर्जरी के प्रमुख केंद्रों में शामिल है। इस सर्जरी के जरिए सिर और चेहरे की विभिन्न विकृतियों का इलाज किया जाता है।
उन्होंने बताया कि मस्तिष्क की सुरक्षा और बच्चों में जुड़े जोखिमों के कारण क्रेनियो फेशियल सर्जरी बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण होती है। सीधे मरीजों पर युवा सर्जनों को प्रशिक्षण देना जोखिम भरा हो सकता है। इसी को देखते हुए हर वर्ष विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाती हैं।
वर्कशॉप में खोपड़ी के मॉडल का इस्तेमाल कर सर्जनों को ड्रिलिंग, बोन कटिंग और फिक्सिंग जैसी प्रक्रियाओं की बारीकियां सिखाई जाती हैं। इंडो-गल्फ सोसायटी के तहत ओमान के विशेषज्ञों के सहयोग से भारत और खाड़ी देशों के युवा सर्जनों को क्रेनियो फेशियल सर्जरी की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।