{"_id":"6ac61e22317029876a0665c3","slug":"video-video-fajallgaja-ma-bugdhha-ka-kahara-rahata-ka-le-aaga-aae-chhatara-oura-samajaka-sagathana-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर, राहत के लिए आगे आए छात्र और सामाजिक संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर, राहत के लिए आगे आए छात्र और सामाजिक संगठन
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फैजुल्लागंज का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुरुआती दौर में प्रशासन और शासन की ओर से राहत कार्य चलाया गया, लेकिन अब स्थानीय हालात को देखते हुए सामाजिक संगठन और छात्र भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
रविवार को शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के छात्रों और अन्य सहयोगियों ने करीब 200 लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर फैजुल्लागंज पहुंचकर जरूरतमंदों तक सामान पहुंचाया। टीम ने पानी में फंसे लोगों तक पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की और कई परिवारों की मदद की।
इसके अलावा राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नावों की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन कई जगह नाव एक स्थान पर खड़ी होने के कारण जरूरतमंदों तक समय पर नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में लोग पानी के बीच से होकर मुख्य सड़क तक आने को मजबूर हैं।
कुछ लोगों ने जुगाड़ से अपने लिए अस्थायी साधन तैयार किए हैं, जिन पर गृहस्थी का सामान लादकर वे सुरक्षित स्थानों तक पहुंच रहे हैं। बाढ़ के बीच राहत कार्य में प्रशासन के साथ-साथ छात्रों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों की भागीदारी से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।