{"_id":"6ab79444456edb67780576b3","slug":"video-video-bhara-brasha-sa-lkhanauu-ka-kaii-ilka-ma-bgaugdha-halta-jalbharava-oura-hathasa-sa-bugdhha-parashana-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भारी बारिश से लखनऊ के कई इलाकों में बिगड़े हालात, जलभराव और हादसों से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भारी बारिश से लखनऊ के कई इलाकों में बिगड़े हालात, जलभराव और हादसों से बढ़ी परेशानी
राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की स्थिति बनी हुई है। केकेसी चौराहे पर जेसीबी खराब होने के कारण जाम लग गया। वहीं, चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से सात तक जाने वाले मार्ग और स्टेशन के आसपास की सड़कों पर बारिश का पानी भर गया, जिससे यात्रियों और राहगीरों को परेशानी हुई।
कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी में मेन रोड पर जलभराव के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों के गेट तक पहुंच गया। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-6 स्थित विनायकपुरम में भी जलभराव से हालात खराब रहे। कॉलोनी में पानी भरने के कारण कई परिवार घरों में ही रहने को मजबूर रहे।
सदर स्थित हैदर कैनाल के नाले और बारिश का पानी आसपास बने मकानों के अंदर तक पहुंच गया। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
ठाकुरगंज में मंदिर की दीवार गिरी
बारिश के चलते ठाकुरगंज में कल्याणगिरि मंदिर की दीवार गिर गई। मंजू टंडन ढाल के पास हुए हादसे में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
निशातगंज में 150 साल पुराना बरगद गिरा
निशातगंज की चौथी गली में करीब 150 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ भी बारिश के चलते गिर गया। पेड़ के नीचे खड़ी एक डाला दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पेड़ को हटाने और उसकी कटिंग का काम किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई।
झूलेलाल घाट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
झूलेलाल घाट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मिट्टी से बनी प्रतिमाएं पानी में घुल गईं, जबकि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी एक प्रतिमा विसर्जन कुंड में पड़ी हुई दिखाई दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ लोग कुंड में विसर्जित की गई प्रतिमाओं के आसपास पानी में उतरकर श्रद्धालुओं की ओर से डाले गए पैसे निकालते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।