{"_id":"6af8469a6a0349f55a0c41a4","slug":"video-video-anasa-masara-bl-ovasa-catharashakhara-ka-gathabthhana-sa-vata-btana-ka-khatara-bhajapa-ka-haga-fayatha-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनीस मंसूरी बोले- ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से वोट बंटने का खतरा, भाजपा को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनीस मंसूरी बोले- ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से वोट बंटने का खतरा, भाजपा को होगा फायदा
वैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन से वोटों का बंटवारा होगा और इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। मुस्लिम समाज इस बात को समझता है और इस बार वोटों का बंटवारा नहीं होने देगा। यह बात पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने शनिवार को हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने गठबंधन पर तंज कसते हुए मशहूर अवधी शायर रफीक शादानी का शेर भी सुनाया। इसके जरिये उन्होंने चुनाव के समय नेताओं के वादों और उनके राजनीतिक समीकरणों पर कटाक्ष किया।
'जब नगीचे चुनाव आवत है,
भात मांगो, पुलाव आवत है।
नेता लोगे घुमै लागे, अपनी-अपनी जजमानी मा,
उठौ काहिलऊ, छोरौ खिचरी, मारो हाथ बिरयानी मा।
इहई वार्ता होति रही कल, रामदास-रमजानी मा,
दूध कई मटकी धरेउ न भईया, बिल्ली के निगरानी मा।'
अनीस मंसूरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जब भी मौका मिला, पसमांदा समाज के लिए काम किया है। समाज के लोगों को विश्वास है कि इस बार सपा की सरकार बनने पर आबादी के अनुपात में पसमांदा समाज को हिस्सेदारी मिलेगी।
जातिगत जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज की आबादी करीब 85 प्रतिशत है। जातिवार गणना से अंसारी, मंसूरी, कुरैशी, सैफी, राईन, इदरीसी और हज्जाम समेत पिछड़ी बिरादरियों की वास्तविक संख्या सामने आएगी। इससे शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सरकारी योजनाओं में उचित हिस्सेदारी का रास्ता खुलेगा। उन्होंने जाति दर्ज कराने का विरोध करने वाले धर्मगुरुओं और कौम के ठेकेदारों पर भी निशाना साधा।
इस मौके पर पसमांदा मुस्लिम समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा शाहीन अंसारी भी मौजूद रहीं। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होने और अपने अधिकारों के लिए मिलकर आवाज उठाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।