{"_id":"6ae83a9c86d0ffc6d50328b7","slug":"video-video-700-savatha-karamacaraya-ka-sava-bhal-ka-le-50va-thana-bha-thharana-ika-garadana-ma-paratharashana-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 700 संविदा कर्मचारियों की सेवा बहाली के लिए 50वें दिन भी धरना, इको गार्डन में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 700 संविदा कर्मचारियों की सेवा बहाली के लिए 50वें दिन भी धरना, इको गार्डन में प्रदर्शन
नियोजन (अर्थ एवं संख्या प्रभाग) आउटसोर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के बैनर तले संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी सोमवार को 50वें दिन भी इको गार्डन में धरने पर बैठे रहे। करीब 700 कर्मचारियों को एक जुलाई 2026 से सेवा से हटाए जाने के विरोध में कर्मचारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सभी कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल बहाल की जाएं।
संगठन के अध्यक्ष अमित राजभर और महामंत्री सुग्रीव कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र के मुताबिक, ये कर्मचारी पिछले एक वर्ष से पीएलएफएस और एएसयूएसई सर्वेक्षण का काम कर रहे थे। एसोसिएशन का दावा है कि कर्मचारियों का कार्य संतोषजनक रहा, लेकिन निदेशक ने अचानक यह काम हटाकर नियमित कर्मचारियों के सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को सौंप दिया। इससे करीब 700 कर्मचारी बेरोजगार हो गए और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि विभाग में परियोजनाएं और बजट उपलब्ध होने के बावजूद कर्मचारियों को सेवा से हटाया गया है। ऐसे में उनकी सेवाएं तत्काल बहाल की जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।