{"_id":"6afa65bd29d0fa7e3e06c25f","slug":"up-azam-khan-s-remand-will-not-be-extended-he-will-be-sent-back-to-dasna-jail-today-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजम खां की नहीं बढ़ेगी रिमांड, आज वापस भेजे जाएंगे डासना जेल; करीबियों से फिर पूछताछ होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजम खां की नहीं बढ़ेगी रिमांड, आज वापस भेजे जाएंगे डासना जेल; करीबियों से फिर पूछताछ होगी
Mon, 16 Nov 2026 07:39 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:39 AM IST
सार
Azam Khan: आजम खां आज वापस गाजियाबाद की डासना जेल भेज दिए जाएंगे। उनकी कस्टडी आज से खत्म हो रही है।
विज्ञापन
आज फिर जाएंगे जेल जाएंगे आजम खां।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर की जौहर ट्रस्ट के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी रिमांड पर सामना कर रहे पूर्व मंत्री आजम खां सोमवार को वापस जेल भेज दिए जाएंगे। ईडी ने उनकी कस्टडी रिमांड की अवधि बढ़ाने के लिए अदालत से अनुरोध नहीं करने का फैसला लिया है। सोमवार को ही आजम खां की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को आजम की कस्टडी रिमांड का आखिरी दिन है जिसके बाद उन्हें शाम 4:30 बजे वापस गाजियाबाद की डासना जेल में दाखिल करा दिया जाएगा। बीते तीन दिन तक चली पूछताछ के दौरान आजम से ईडी से करीब 200 सवाल किए, जिसके उन्होंने गोलमोल जवाब दिए। ईडी के आरोपों को वह लगातार खारिज करते रहे और ट्रस्ट द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में अनभिज्ञता जताते रहे। वहीं शत्रु संपत्ति पर कब्जे के आरोपों को भी उन्होंने नकार दिया और इसके लिए रामपुर के जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों ने रविवार को भी उनसे लंबी पूछताछ की लेकिन वह हर सवाल के जवाब में खुद को पीड़ित और सारे घटनाक्रम को सियासी बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताते रहे। उन्होंने उन ठेकेदारों से भी कोई सीधा संबंध होने से मना कर दिया जिन्होंने सरकारी काम के लिए मिली धनराशि को जौहर विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण में खपाया था और ट्रस्ट को चंदा दिया था। अब ईडी उनके करीबियों को दोबारा तलब करने की तैयारी में है जिसमें से कुछ को सरकारी गवाह भी बनाया जा सकता है ताकि आजम खां पर कानूनी शिकंजा कसने में आसानी हो।
विज्ञापन
